फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Dead body of Faridabad youth found in Pashalok barrage

पशुलोक बैराज में मिला फरीदाबाद के युवक का शव

Sat, 08 Oct 2022 01:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 01:00 AM IST
सार

एसडीआरएफ ने शिवपुरी में गंगा में नहाते समय डूबे हरियाणा के फरीदाबाद के रहने वाले युवक का शव पशुलोक बैैराज से बरामद कर लिया।शुक्रवार को एक शव के पशुलोक बैराज में फंसे होने की सूचना मिली।

विज्ञापन
Dead body of Faridabad youth found in Pashalok barrage

विस्तार

एसडीआरएफ ने शिवपुरी में गंगा में नहाते समय डूबे हरियाणा के फरीदाबाद के रहने वाले युवक का शव पशुलोक बैैराज से बरामद कर लिया। परिजनों ने मृतक की पहचान की। एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि 4 अक्तूबर को हरियाणा के फरीदाबाद के डबुआ कॉलोनी के ए-895 निवासी मनीष गौतम (25) पुत्र श्रीचंद गौतम अपने दोस्त के साथ शिवपुरी घूमने आया था। गंगा में नहाते समय अचानक युवक तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। पुलिस की सूचना पर एसडीआरएफ ने युवक की खोजबीन के लिए लगातार तलाशी अभियान चला रही थी। शुक्रवार को एक शव के पशुलोक बैराज में फंसे होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची डीप डाइविंग टीम ने शव को को बाहर निकाला। परिजनों के पहचान करने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed