फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   DDPSA Senior Boys Volleyball Tournament Kicks Off

Rishikesh News: डीडीपीएसए सीनियर बॉयज वॉलीबाल प्रतियोगिता का आगाज

Mon, 12 Oct 2026 06:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Mon, 12 Oct 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
DDPSA Senior Boys Volleyball Tournament Kicks Off
- मेजबान प्रेसीडेंसी इंटरनेशनल स्कूल और देहरादून की टीमों ने दर्ज की जीत, पहले दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले
विज्ञापन

डोईवाला। दी प्रेसीडेंसी इंटरनेशनल स्कूल भानियावाला में सोमवार से डीडीपीएसए सीनियर बॉयज वाॅलीबाल प्रतियोगिता का आगाज हो गया। पहले दिन कई रोमांचक मुकाबलों में मेजबान प्रेसीडेंसी इंटरनेशनल स्कूल और देहरादून की टीमों ने शानदार बढ़त बनाई।

सोमवार को प्रतियोगिता के लीग मैचों का शुभारंभ विद्यालय चेयरमैन मनिंदर सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि खेलों से युवाओं और छात्रों का शारीरिक और मानसिक विकास तेजी से होता है। पहला मुकाबला शिक्षा पब्लिक स्कूल देहरादून और सेलाकुई के मध्य खेला गया जिसमें देहरादून ने सेलाकुई को 25-21 और 25-19 से पराजित किया। मेजबान दी प्रेसीडेंसी इंटरनेशनल स्कूल भानियावाला का मुकाबला राजा राममोहन राय देहरादून के साथ हुआ। कड़े मुकाबले में प्रेसीडेंसी ने राजा राममोहन राय की टीम को 25-09 और 25-15 से पराजित किया। प्रतियोगिता से जुड़े दीपक रावत ने बताया कि प्रतियोगिता में देहरादून के विभिन्न विद्यालयें की टीमों ने पंजीकरण कराया है। प्रतिदिन होने वाले मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धात्मक मुकाबले देखने की उम्मीद है। उद्घाटन कार्यक्रम में दिनेश त्रिपाठी, विजेंद्र भट्ट, वीरपाल राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed