{"_id":"57cf17634f1c1b25563186d6","slug":"day-83-arrived-in-tehsil-complainant","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील दिवस में पहुंचे 83 फरियादी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील दिवस में पहुंचे 83 फरियादी
rishikesh
Updated Wed, 07 Sep 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी दून रविनाथ रमन की उपस्थिति के चलते मंगलवार को मासिक तहसील दिवस अहम रहा। फरियादियों ने अपनी समस्याएं तहसील के काउंटर पर लिखित रूप से दर्ज कराई। डीएम ने एक-एक फरियादी को बुलाकर उनकी समस्या सुनी। साथ ही मौके पर मौजूद संबंधित विभागीय अधिकारी को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। दावा किया कि 83 मामलों में 50 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया है।
तहसील दिवस मंगलवार की सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर तहसील सभागार में एसडीएम कुश्म चौहान, मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार पांडेय, डीएफओ प्रसन्न कुमार पात्रा, सीओ चक्रधर अंथवाल की अध्यक्षता में शुरू हुआ। सभागार के बाहर फरियादियों को धूप से बचाने के लिए शामियाना लगाया गया और समस्या दर्ज कराने के लिए दो काउंटर बनाए गए। जहां श्यामपुर, छिद्दरवाला, रायवाला, रानीपोखरी, भोगपुर, हरिपुरकला आदि क्षेत्रों से आए लोग समस्याएं दर्ज कराते नजर आए।
ठीक 12 बजकर 13 मिनट पर जिलाधिकारी रविनाथ रमन पहुंचे और फरियादियों के चेहरों की चमक बढ़ गई। सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपनी-अपनी कुर्सी संभाल ली। काउंटर पर दर्ज समस्याओं का पुलिंदा एसडीएम के पास लाया। एसडीएम ध्वनि सूचक यंत्र से एक-एक फरियादी का नाम प्रसारित कर बुलाती रही और डीएम समस्याएं सुनकर जिम्मेदार विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश देते रहे।
विज्ञापन
यह समस्याएं रखी गई
अवधेश गौड़, राजेंद्र डोभाल ने बापूग्राम के मुख्य मार्ग का मरम्मत, छिद्दरवाला प्रधान पूनम पोखरियाल, अधिवक्ता नरेंद्र रांगड़ ने ग्रामसभा के आशा प्लाट, नवाबवाला में सड़क के डामरीकरण, रखवाल गांव प्रधान दीपक चंद ने सारंधरवाला से कौडसी मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुलिया का निर्माण, सावन चंद रमोला ने जनहित में शिक्षा नीति में सुधार, भाजपा के पूर्व जिला मंत्री राकेश पारछा ने सरकारी अस्पताल में ओपीडी और इमरजेंसी में डाक्टरों की तैनाती सुनिश्श्चित करने, कुंवर सिंह रौथाण ने नसबंदी के एवज में आवासीय भूमि, गुमानीवाला के वरिष्ठ नागरिक सत्य प्रसाद ममगाईं ने बोक्सा बारात घर को अतिक्रमण से मुक्त कराने, ग्रामसभा बड़कोट के प्रधान महेंद्र भट्ट ने जूनियर हाईस्कूल में शिक्षकों की तैनाती, संजय कुमार ने ऋषिकेश क्षेत्र में निर्विवाद खाता खतौनी की अनापत्ति प्रमाण पत्र और दाखिल खारिज में सरलीकरण, पंकज गुप्ता ने निराश्रित पशुओं के लिए कांजीहाउस, पूर्व सभासद रामकुमार संगर ने भरत विहार, शिवा इन्क्लेव में पेयजल, सीवर की परेशानी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने अनापत्ति प्रमाण पत्र के नाम पर हरिद्वार विकास प्राधिकरण पर उत्पीड़न का आरोप और करीब 40 मामले वद्धृा, विकलांग, विधवा पेंशन के आए।
चौथी बार रखा सड़क का मुद्दा
इसे विडंबना ही कहेंगे कि ग्राम पंचायत श्यामपुर प्रधान शाकुंबरी बिष्ट लगातार पिछले तीन तहसील दिवस में क्षेत्र की तीन क्षतिग्रस्त सड़कों की समस्या रख चुकी हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। मंगलवार को जिलाधिकारी के सामने फिर समस्या रखी। जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता को तलब किया। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत क्यों नहीं हुई, पूछताछ पर जवाब मिला बजट के अभाव के चलते कार्य नहीं हो सका। जिलाधिकारी ने बरसात के बाद सभी बदहाल संपर्क मार्गों के मरम्मत का आश्वासन दिया है।
छह महीने में पहली बार पहुंचे सबसे अधिक मामले
सरकार की ओर से जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रत्येक महीने की तहसील दिवस की व्यवस्था के पिछले छह महीने के आंकड़ों पर नजर डाले तो इस बार सर्वाधिक लोग शिकायत लेकर पहुंचे। पांच अप्रैल को 12, पांच मई को 21, सात जून को 11, पांच जुलाई को 30, दो अगस्त को 22 और इस बार छह सितंबर को 83 मामले आए।
काश, डीएम साहब रोज आते
अक्सर वाहनों की बे-तरतीब पार्किंग से तंग रहने वाला तहसील मार्ग मंगलवार को दुरुस्त नजर आया। तहसील चौक पर आड़े तिरछे खड़े होने वाले भारी वाहन गायब रहे। आवाजाही सुचारू होने पर लोग के मुंह से यही निकल रहा था कि काश, डीएम साहब रोज आते।
मंगलवार को जिलाधिकारी दून के तहसील दिवस में आगमन की सूचना पर तहसील प्रशासन सुबह से व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने में जुटा रहा। तहसील चौक पर लोडिंग अनलोडिंग के चलते आड़े तिरछे खड़े होने वाले भारी वाहनों को खदेड़ा गया। तहसील परिक्षेत्र को जोड़ने वाले संपर्क को, जहां सामान्य दिनों में अनधिकृत पार्किंग के चलते कई बार पैदल गुजरना भी चुनौती से कम नहीं रहता। संपर्क मार्ग पर आवाजाही सुचारू रही। दोपहिया और चार पहिया वाहन संपर्क मार्ग के किनारे पार्क रहे। कमोबेश यही स्थिति सफाई व्यवस्था की रही। सफाई कर्मी हाथ में झाडू उठाए संपर्क मार्ग पर कूड़े कचरे को साफ करते नजर आए। यही नहीं तहसील मुख्यालय के आसपास उगी झाड़ियों का भी कटान किया गया। ऐसे में मंगलवार को तहसील परिक्षेत्र का नजारा पूरा बदला हुआ था।