{"_id":"6926fdb96d092c57fc067ecc","slug":"cylinder-leak-causes-fire-in-house-one-injured-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1030-134827-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: सिलेंडर रिसाव से घर में लगी आग, एक झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: सिलेंडर रिसाव से घर में लगी आग, एक झुलसा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। हीरालाल मार्ग स्थित शांति नगर में बुधवार सुबह एक मकान में गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण अचानक आग भड़क गई। घटना में घर का काफी सामान जलकर राख हो गया और एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया।
शांतिनगर में कालीचरण अपने परिवार के साथ किराये पर रह रहा था। सुबह चाय बनाने के दौरान जैसे ही उन्होंने गैस लाइटर जलाया, सिलेंडर में रिसाव होने की वजह से जोरदार धमाका हुआ और आग का गोला बन गया। इससे उनका चेहरा और शरीर का ऊपरी भाग झुलस गया। धमाका सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए आग पर काबू पाया और तत्काल झुलसे व्यक्ति को राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था के चलते उन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया। पीड़ित की पत्नी जो दिव्यांग हैं, उन्होंने ने बताया कि फरवरी महीने में उनकी बेटी की शादी है और तैयारियों के लिए घर में रखे नए कपड़े व आवश्यक सामग्री आग में जलकर खराब हो गई। वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता व राहत उपलब्ध कराने की मांग की है।