{"_id":"6a466ba215c92e62dc0adb95","slug":"cutting-of-trees-begins-congress-upset-rishikesh-news-c-38-1-rks1002-143331-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: तीन हजार पेड़ों का कटान शुरू, कांग्रेस खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: तीन हजार पेड़ों का कटान शुरू, कांग्रेस खफा
Thu, 02 Jul 2026 07:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Thu, 02 Jul 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
जंगल के ऊपर से फ्लाईओवर बनाकर बच सकते थे हजारों पेड़ : कांग्रेस
संवाद न्यूज एजेंसी
जौलीग्रांट। भानियावाला से लेकर ऋषिकेश तक करीब 19 किलोमीटर लंबे मार्ग का चौड़ीकरण कार्य शुरू कर दिया गया है। बीरपुर मोड़ बडकोट वन रेंज से लेकर नटराज चौक से पहले वन बैरियर तक मार्ग चौड़ीकरण के लिए करीब तीन हजार पेड़ों का कटान शुरू कर दिया गया है, जिसका कांग्रेस ने विरोध किया है।
परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने मौके पर जाकर वृक्षों के कटान का जायजा लेने के बाद कहा कि इस 19 किलोमीटर मार्ग पर करीब आठ किलोमीटर के हिस्से में संरक्षित प्रजाति के हजारों पेड़ों को काटा जा रहा है। इस आठ किलोमीटर हिस्से में जंगल के ऊपर फ्लाईओवर बनाकर जंगल को बचाया जा सकता था।
इससे वन्यजीव वाहनों की चपेट में भी नहीं आते और उनके प्राकृतिक वास भी प्रभावित नहीं होते। प्रकृति, पर्यावरण और पेड़ बचाकर विकास किया जाना चाहिए। कई राज्यों और विदेशों में इस तरह की विकास परियोजनाएं सफलतापूर्वक पूरी की गई हैं।
विज्ञापन
उनियाल ने कहा कि देहरादून और उससे जुड़े दूसरे छोटे शहरों पर आबादी का बोझ बढ़ता जा रहा है। जबकि पेड़ और जंगल लगातार कम हो रहे हैं। क्षेत्र का तापमान चालीस पार जाना आम बात हो गई है। इसलिए जंगलों को विकास योजनाओं की भेंट नहीं चढ़ाना चाहिए।
कुछ समय पहले एयरपोर्ट के जंगल में पर्यावरण संरक्षण के लिए विभिन्न सामाजिक, पर्यावरणीय और राजनीतिक संगठनों ने संयुक्त रूप से आंदोलन करते हुए वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें बचाने का संकल्प लिया था लेकिन अब जनता की भावनाओं और पर्यावरणीय चिंताओं को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया है। उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है।