{"_id":"bfebb4cf2b7a2311953fb71f0f73393d","slug":"custmer-upset-in-sbi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टाफ की कमी से उपभोक्ता परेशान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टाफ की कमी से उपभोक्ता परेशान
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
Updated Tue, 16 Feb 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वर्गाश्रम स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा कई महीनों से स्टाफ की कमी से जूझ रही है। बैंक में कई पद रिक्त होने का खामियाजा ग्राहकों को भुगतना पड़ रहा है। स्टाफ की कमी के कारण लोगों को बैंकिंग सेवाओं में परेशानी हो रही है। नतीजतन दूरदराज के ग्रामीण इलाकों के उपभोक्ताओं को चंद मिनटों में निपटने वाले कार्य के लिए बैंक में घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है।
विज्ञापन
कई उपभोक्ताओं को बैंक में एक ही काम के लिए कई चक्कर काटने पड़ रहे हैं। मामला संज्ञान में होने के बावजूद बैंक प्रबंधन पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध कराने में दिचलस्पी नहीं ले रहा। भारतीय स्टेट बैंक की स्वर्गाश्रम इकाई से यमकेश्वर ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्र और आसपास के हजारों उपभोक्ता जुड़े हैं। इनके पेंशन खाते, करंट और सेविंग एकाउंट इसी बैंक में हैं।
विज्ञापन
ऐसे में दूरस्थ इलाकों से बैंक में आने के बाद भी ग्रामीण उपभोक्ताओं को यहां समयबद्ध सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने बताया कि बैंक में दो कैश काउंटर होने के बावजूद लोगों को एक काउंटर से ही कैश मिल पा रहा है। दूसरे में आहरण और जमा करने का कार्य स्टाफ की कमी के कारण बंद है। बैंक में पासबुक एंट्री सेवा भी नहीं है।
विज्ञापन
लिहाजा उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। उपभोक्ता महेश अग्रवाल ने बताया कि एसबीआई शाखा में बैंक प्रबंधन ग्राहकों को पर्याप्त सुविधा नहीं दे पा रहा है। कुछ देर के काम के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है। समय गंवाने के बाद भी उनके कार्य नहीं हो रहे हैं।
बैंक में स्टाफ की कमी बनी हुई है। फिर भी हमारी कोशिश है कि अपने ग्राहकों को बैंकिंग सेवा उचित समय पर दे सकें। रिक्त पद कब भरे जाएंगे बता नहीं सकते। यह मामला उच्चाधिकारियों के स्तर का है।-नेहा आर्य प्रबंधक, एसबीआई स्वर्गाश्रम