फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   current line on tree

बिजली की लाइनों को छू रही टहनियां

Thu, 28 Jan 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश Updated Thu, 28 Jan 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
current line on tree

स्वर्गाश्रम क्षेत्र में घूमने आने वाले देेसी- विदेशी पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों पर एक आश्रम की लापरवाही कभी भी कहर ढा सकती है। मुख्य मार्ग के किनारे आश्रम के मुख्यद्वार के आसपास सड़क किनारे खड़े अशोक के पेड़ की टहनियां बिजली की लाइन को छू रही हैं।

विज्ञापन


इनसे कभी भी कोई बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। लेकिन आश्रम प्रबंधन इस ओर लापरवाह बना हुआ है। स्वर्गाश्रम क्षेत्र में देश दुनिया के सैलानियों का आवागमन बना रहता है। इनमें से कई तीर्थाटक और पर्यटक सांध्य क ालीन आरती और अन्य गतिविधियों में शामिल होने के लिए परमार्थ निकेतन भी आते हैं।
विज्ञापन


आश्रम की ओर से मुख्य सड़क के किनारे लगाए गए अधिकांश पेड़ बिजली के तारों को छू रहे हैं। लेकिन इनकी लॉपिंग कराने की बजाए राहगीरों की सुरक्षा की अनदेखी की जा रही है। ऐसे में खासकर बारिश के समय विद्युत तारों को छू रहे पेड़ों पर करंट दौड़ने की आशंका बनी हुई है। लेकिन आश्रम प्रबंधन इस खतरे के प्रति उदासीन बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मामला संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है तो जल्द ही विद्युत तारों को छू रहे पेड़ों की कटाई-छंटाई की जाएगी। ताकि राहगीरों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हो।-डॉ. राम महेश मिश्र, प्रवक्ता परमार्थ निकेतन आश्रम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed