फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   cultural food in vasant fest

वसंतोत्सव में होगा पहाड़ी व्यंजनों का स्टाल

Sun, 20 Dec 2015 01:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश Updated Sun, 20 Dec 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
cultural food in vasant fest

नौ फरवरी 2016 से चार दिनों तक चलने वाले वसंतोत्सव में पहली बार पहाड़ के पारंपरिक व्यंजनों का लोग लुत्फ उठा सकेंगे। लोक संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम, बेबी शो, मटकी फोड़ प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रहेंगे। 12 फरवरी को वसंत पंचमी के दिन भरत भगवान की डोली धूमधाम से निकाली जाएगी।

विज्ञापन


शनिवार को नगर पालिका के स्वर्णजयंती सभागार में हृषिकेश वसंतोत्सव समिति की बैठक में वसंतोत्सव 2016 की तैयारियों पर चर्चा की गई। समिति अध्यक्ष दीप शर्मा और संयोजक हर्षवर्द्धन शर्मा ने वसंतोत्सव को भव्य बनाने के लिए बैठक में उपस्थित सदस्यों से सुझाव मांगे। कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।
विज्ञापन


समिति सचिव विनय उनियाल ने बताया कि वसंत मेले में नौ  फरवरी को मैराथन दौड़, बैडमिंटन, शतरंज प्रतियोगिता, 10 को साइकिल रेस, मटकी फोड़, दंगल प्रतियोगिता, 11 को कला प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, 12 फरवरी को बेबी शो और 13 फरवरी को उत्तराखंडी संस्कृति पर सांस्कृतिक संध्या होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति कोषाध्यक्ष गोविंद सिंह रावत ने गतवर्ष के आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। रविशास्त्री को मीडिया संयोजक मनोनीत किया गया। बैठक में कैप्टन डीडी तिवाड़ी, एसबीएम कालेज प्रधानाचार्य डीबीपीएस रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सजवाण, चेतन शर्मा, ऊषा रावत, विमला रावत, स्नेहलता शर्मा, अनीता ममगाईं, इंद्र कुमार गोदवानी, प्यारेलाल जुगरान, विवेक गोस्वामी, जितेंद्र बिष्ट, मदनमोहन शर्मा, आईडी जोशी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed