फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Crowd of devotees gathered on Kartik Poornima

कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Sat, 20 Nov 2021 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Crowd of devotees gathered on Kartik Poornima
त्रिवेणी घाट में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा में डुबकी लगाते श्रद्धालु। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। करीब एक सप्ताह कार्तिक पूर्णिमा के पावन स्नान पर्व पर तीर्थनगरी की रौनक लौट आई। देश के विभिन्न प्रांतों ने सुबह से ही श्रद्धालुओं के ऋषिकेश पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा घाटों पर हर हर गंगे के उद्घोष के साथ आस्था की डुबकी लगाई। वहीं स्नान के बाद दान पुण्य कर परिवार की सुख समद्धि के लिए भगवान शिव, विष्णु और पतित पावनी मां गंगा से प्रार्थना की।
विज्ञापन

उत्तरी भारत के कई शहरों में प्रदूषण का स्तर बढ़ने के बाद तीर्थनगरी में वीकेंड पर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या काफी कम हो गई थी। शुक्रवार को वीकेंड और कार्तिंक पूर्णिमा स्नान पर्व पर एक सप्ताह ऋषिकेश में पसरा सन्नाटा टूटा। दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल से बड़ी संख्या श्रद्धालु और पर्यटक तीर्थनगरी पहुंचे। ब्रह्ममुहूर्त से ही त्रिवेणी घाट, परमार्थ घाट, शत्रुघ्न घाट, सांई घाट, स्वर्गाश्रम घाट आदि गंगा घाटों पर स्नान के लिए जुटने लग गए थे। सुबह नौ बजे के बाद तो गंगा घाटों पर पैर रखने तक की जगह नहीं बची। श्रद्धालुओं ने पहले स्नान और पूजा अर्चना की। इसे बाद ब्रह्मणों व भिक्षुओं को भोजन और दान किया।
विज्ञापन

श्यामपुर से डायर्वट किए वाहन
कार्तिक पूर्णिमा के स्नान और वीकेंड के मद्देनजर ऋषिकेश पुलिस ने विशेष तैयारी की थी। श्यामपुर से श्रद्धालुओं और पर्यटकों के वाहनों को बायपास पर डायवर्ट किया जा रहा था। केवल स्थानीय वाहनों को हरिद्वार-ऋषिकेश रोड पर प्रवेश दिया गया। वहीं श्यामपुर फाटक, कोयल ग्रांट, पुरानी चुंगी, त्रिवेणी घाट चौराहा और चंद्रभागा पुल के पास यातायाता के संचालन के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। इसका असर यह हुआ की श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सैलाब उमड़ने के बावजूद सड़कों पर जाम नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों नहीं खड़े होने दिए वाहन
ऋषिकेश कोतवाली और मुनिकीरेती थानाक्षेत्र में पुलिस ने सड़कों पर वाहन नहीं खड़े होने दिए। इस दौरान सड़कों खड़े करने वाले एक दर्जन से अधिक वाहनों के चालान किए गए। पुलिस ने पर्यटकों को निर्धारित पार्किंग में वाहन खड़े करने के निर्देश दिए।
कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान का विशेष महत्व
कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा कार्तिक पूर्णिमा कहलाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन स्नान, व्रत और तप की दृष्टि से मोक्ष प्राप्त होते हैं। मान्यता है कि भगवान विष्णु का पहला अवतार इसी दिन हुआ था। भगवान भोलेनाथ ने त्रिपुरासुर नामक का संहार भी इसी दिन किया था।

श्यामपुर बाइपास पर रेंग-रेंग कर चले वाहन
ऋषिकेश। पुलिस की ओर से सभी श्रद्धालुओं और पर्यटकों के वाहनों को श्यामपुर बाइपास से भेजा जा रहा है। इसके चलते बाइपास पर वाहनों का दबाव काफी बढ़ गया। दिनभर बाइपास पर वाहन रेंग रेंग कर चलते थे। शाम को वाहनों का दबाव कम होने पर बाइपास पर वाहनों की आवाजाही सुचारू हुई। वहीं तपोवन चेक पोस्ट के पास भी कई बार जाम की स्थिति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed