फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   With millions of hashish smuggler was finally picked two

लाखों की चरस के साथ दो तस्कर दबोचे

Sat, 17 Dec 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश। Updated Sat, 17 Dec 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
With millions of hashish smuggler was finally picked two
गिरफ्तार - फोटो : Demo Pic

मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार शाम एसटीएफ और रानीपोखरी पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से करीब डेढ़ किलो चरस बरामद की गई है।

विज्ञापन


रानीपोखरी थाना प्रभारी ओमवीर सिंह रावत ने बताया कि शुक्रवार शाम जाखन पुल से आगे एयरपोर्ट तिराहा पर एसटीएफ और पुलिस टीम संयुक्त रूप से वाहनों को चेक कर रही थी। इसी बीच पैदल जा रहे दो संदिग्ध नजर आए। संदेह होने पर उन्हें दबोच लिया गया।
विज्ञापन


तलाशी लेने पर एक के पास से एक किलो 12 ग्राम और दूसरे के पास 396 ग्राम चरस मिली। हत्थे चढ़े युवकों की पहचान नरेश कुमार पुत्र जय सिंह निवासी घमंडपुर, रानीपोखरी और भरत सिंह भंडारी पुत्र  स्व. नरेंद्र भंडारी निवासी ग्राम सरपानी, घाट, जिला चमोली गढ़वाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने आसपास के क्षेत्र में चरस की सप्लाई करने  का जुर्म कबूला है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक खिलाफी लाल, कांस्टेबल प्रकाश  आर्य, नरेंद्र सिंह, सचिन राणा, विजेंद्र चौहान, दीपक चंदोला शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed