{"_id":"49e6a27b021acd5a18b1b0260b8aaa14","slug":"theft-in-three-shop-in-one-night-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही रात में तीन दुकानों में सेंध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक ही रात में तीन दुकानों में सेंध
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
Updated Sun, 28 Feb 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीर्थनगरी में बेखौफ चोरों ने एक ही रात में तीन दुकानों में सेंध लगाकर लाखों की नकदी और आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की ताबड़तोड़ वारदात से पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन फानन में मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली। इस दौरान पुलिस को व्यापारियों का आक्रोश भी झेलना पड़ा।
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर मामलों की छानबीन शुरू कर दी है। बीते शुक्रवार की रात चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। क्षेत्र रोड में सुनील चंदानी की बाबा एजेंसी के नाम से रेडीमेड शॉप और उसकी बगल में हरिओम नारंग की सिंध क्लाथ कंपनी के नाम से कपड़े की दुकान है। दोनों दुकानें दो मंजिला है।
विज्ञापन
शनिवार सुबह रोज की तरह शॉप खुली तो मालिकों के होश उड़ गए। दोनों शॉप के गल्ले टूटे और नकदी गायब मिली। रेडीमेड शॉप स्वामी सुनील चंदानी ने बताया कि गल्ले से करीब 98 हजार और हरिओम नारंग ने बताया कि गल्ले से डेढ़ लाख और पत्नी के जेवर चोर ले उड़े हैं। घाट चौकी इंचार्ज आशीष गुसाईं अधीनस्थों के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस घटनास्थल का मौका मुआयना कर रही थी। इसी बीच जानकारी मिली कि पुराना मेन बाजार झंडा चौक स्थित सौरभ बंसल के बंसल बर्तन स्टोर में भी चोरी हुई है। एक के बाद एक चोरी की वारदातों से पुलिस सकते में आ गई। इस दौरान शहर में चोरी की बढ़ती घटनाओं पर व्यापारियों ने पुलिस को खूब खरी खोटी सुनाई। उन्होंने पुलिस से वारदातों के जल्द खुलासे की मांग की।
सीसीटीवी में नजर आए चार संदिग्ध
बंसल बर्तन स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई तो सभी दंग रह गए। फुटेज में स्टोर के पीछे का दरवाजा तोड़कर चार संदिग्ध अंदर आते नजर आ रहे हैं। एक युवक के हाथ में लोहे की रॉड भी थी। संदिग्धों की उम्र 18 से 20 साल के आसपास है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक गजेंद्र बहुगुणा ने बताया कि कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
नीचे रखा गल्ला ऊपर टूटा मिला
कपड़ा व्यापारी हरिओम नारंग ने बताया कि उनका लोहे का गल्ला नीचे दुकान में रखा रहता है, जो शनिवार को दुुकान की दूसरी मंजिल में टूटा मिला। उन्होंने कहा कि गल्ले में किसी व्यापारी को पेमेंट देने के लिए शुक्रवार को बैंक से निकाले डेढ़ लाख रुपये और नए आभूषण बनवाने के लिए घर से लाए पत्नी के कुछ गहने रखे थे।
बड़ी चूक हो गई
रेडीमेड गारमेंट्स व्यापारी सुनील चंदानी ने बताया कि वह कैश प्रतिदिन घर लेकर जाते थे। लेकिन शुक्रवार को जल्दबाजी में कैश गल्ले में ही छूट गया। वास्तव में उनसे बड़ी चूक हुई है।
बर्तन की दुुकान में मिली एक जोड़ी चप्पल
छानबीन करने पर पुलिस को बर्तन की दुकान की दूसरी मंजिल से रबड़ की एक जोड़ी चप्पल मिली है। आशंका जताई जा रही है कि भागते समय जल्दबाजी में चोर चप्पल छोड़कर भाग गया।
बिना कोतवाल के चल रही कोतवाली
हैरत की बात यह कि शहर कोतवाल का तबादला 31 जनवरी को हुआ था। करीब एक महीन बीतने को है, लेकिन अभी तक कोतवाल की कुर्सी खाली पड़ी है। यह हाल तब है जब अर्द्धकुंभ मेला चल रहा है।