फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   theft in house of sarpunch

प्रधान के बंद मकान में लाखों की चोरी

Mon, 30 May 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Mon, 30 May 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
theft in house of sarpunch
चोर - फोटो : file photo

ऋषिकेश ग्राम सभा की महिला प्रधान के अमितग्राम स्थित मकान में सेंध लगाकर चोरों ने एक लाख की नगदी और दो लाख की ज्वैलरी चोरी कर ली। सूचना पर शनिवार को पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले की जांच की। प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


ऋषिकेश ग्राम प्रधान अनीता असवाल ने अभी हाल में अमितग्राम गली नंबर-14 में मकान बनाया है। उन्होंने रेलवे स्टेशन वीरभद्र के समीप स्थित अपने पुराने मकान से अधिकतर सामान भी शिफ्ट कर लिया था। उनके पति कमल असवाल आजकल नए मकान में ही सो रहे थे। शुक्रवार को बच्चे को चोट लगने की वजह से पुराने मकान में ही सो गये।
विज्ञापन


शनिवार को जब ग्राम प्रधान और उनके पति अपने अमितग्राम स्थित नए मकान में आए तो गेट के दरवाजे की कुंडी टूटी देख उनके होश उड़ गए। अंदर पहुंचने पर देखा कि पांच जगह की कुंडियां टूटी हुई थी। दो अलमारियों को भी तोड़ा हुआ था। अंदर सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। ग्राम प्रधान ने बताया कि चोर अलमारी से एक लाख रुपये नकद और दो लाख की ज्वैलरी ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि दो हाथ के कंगन, दो चेन, पांच अंगूठी, डीबीडी प्लेयर, एक घड़ी, दो नए पंखे, परदे का थान आदि ले गए। सूचना पर श्यामपुर पुलिस चौकी की टीम जांच पड़ताल के लिए वहां पहुंची। ग्राम प्रधान की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

चौकी प्रभारी दीपक तिवारी ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला व अध्यक्ष दीपक धमांदा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस ने जल्द चोरों की गिरफ्तारी करने को कहा।


लेपटॉप खोला, लेकिन नहीं ले गए साथ
ग्राम प्रधान अनीता ने बताया कि चोरों ने घर में रखा लेपटॉप भी खोला, मगर उसे ले नहीं गए। साथ ही चोर घर से नमकीन, बिस्किट और पानी की बोतलें तक भी उठा ले गए। उन्होंने पुलिस से जल्द मामले का खुलासा करने का अनुरोध किया है। कहा पुलिस को रात्रि गश्त बढ़ानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed