{"_id":"59c405332a5cf4038ccab64ddf3e9f18","slug":"old-men-dead-in-tractor-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्रॉली ने वृद्ध को कुचला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर ट्रॉली ने वृद्ध को कुचला
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
Updated Sun, 06 Dec 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाली तिराहा पर तिपहिया वाहन के इंतजार में खड़े एक बुजुर्ग की ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलने से मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। हादसे में परिजनों में मातम छा गया। सत्यप्रसाद नौटियाल (60) पुत्र स्व. भजनराम निवासी गुमानीवाला, श्यामपुर बीते शुक्रवार को गौहरीमाफी गांव रिश्तेदारी में गए थे। शनिवार सुबह घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
रास्ते में गांव के ही एक बाइक सवार युवक ने उन्हें लिफ्ट दी और हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे पर नेपाली तिराहा के समीप छोड़ दिया। नौटियाल तिराहा किनारे घर जाने के लिए तिपहिया वाहन का इंतजार कर रहे थे, इसी बीच रायवाला की ओर से आ रही कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर जा गिरे।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इसी बीच पीछे से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने बुजुर्ग को रौंद दिया। गंभीर घायलावस्था में 108 आपातकालीन सेवा ने घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन सरकारी अस्पताल पहुंचे। बताया कि बुजुर्ग खेतीबाड़ी का काम करते थे।
विज्ञापन
रायवाला पुलिस के मुताबिक चालक को हिरासत और ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।