फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   five family member guilty in manish murder case

एक ही परिवार के पांच लोगों को उम्रकैद

Sun, 29 Nov 2015 02:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश Updated Sun, 29 Nov 2015 02:18 AM IST
विज्ञापन
five family member guilty in manish murder case

तीर्थ नगरी में चर्चित मनीष हत्याकांड के मामले में न्यायालय ने शनिवार को एक ही परिवार के पांच सदस्यों समेत छह आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इसके अलावा न्यायालय ने आरोपियों पर 70 हजार का जुर्माना भी लगाया है। शनिवार को प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एसएमडी दानिश की अदालत में बहुचर्चित मनीष हत्याकांड के मामले में फैसला सुनाया गया।

विज्ञापन


शासकीय अधिवक्ता राजेश पैन्यूली के मुताबिक न्यायालय ने मामले में आरोपी ओमवती उसके बेटे महिपाल और जॉनी, बहू संगीता, दामाद अंकुर चौधरी और उनके किरायेदार मौसम अली सभी निवासी शांतिनगर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इनमें से पांच आरोपियों पर दस-दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। जबकि, न्यायालय ने आरोपी महिपाल पर आर्म्स एक्ट के तहत दस हजार का अतिरिक्त जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन


मामले में दोष साबित होने के बाद बीते शुक्रवार को न्यायालय ने सजा मुकर्रर कर फैसला सुरक्षित रख लिया था, जिसमें आज सजा सुनाई गई।


क्या था मामला
15 अप्रैल 2010 को शांतिनगर ऋषिकेश में 35 सौ रुपये की उधारी नहीं चुकाने पर मनीष के साथ अंकुर, महिपाल, संगीता, ओमवती, जॉनी और मौसम अली ने मारपीट कर घायल कर दिया था। गंभीर घायल मनीष को एसपीएस राजकीय चिकित्सालय लाया गया। हालत गंभीर होने पर यहां चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर चोटें आने की वजह से मनीष की मौत हो गई थी। इसके बाद मृतक के परिजन पिंटू पुत्र स्व. ऋषिपाल निवासी शांतिनगर ने आरोपियों के खिलाफ ऋषिकेश कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपियों को 27 अप्रैल 2010 की शाम को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश किया। तब से यह मामला कोर्ट मेें लंबित था।


फैसला सुनते ही फफक पडे़ आरोपी और परिजन
प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में फैसला सुनते ही न्यायालय में मौजूद हत्याकांड के आरोपी और उनके परिजन फफक कर रो पडे़। न्यायालय में आरोपियों को छोड़ने के लिए परिजन फूट-फूट कर रोते हुए गुहार लगाते नजर आए। लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस आरोपियों को सीधे जेल ले गई।



पुलिस बल रहा तैनात
शहर के चर्चित हत्याकांड के मामले में शनिवार को फैसला सुनाए जाने की जानकारी मिलने पर आरोपियों के परिजन और आस पड़ोस के लोग भी भारी संख्या में कोर्ट परिसर के समीप जमा हो गए। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर न्यायालय परिसर में एहतियातन भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था । 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed