फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   dead of female leopard in road accident

वाहन की टक्कर से मादा गुलदार की मौत

Sun, 31 Jan 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश Updated Sun, 31 Jan 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
dead of female leopard in road accident

ऋषिकेश-देहरादून हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मादा गुलदार की मौत हो गई। वन विभाग ने मृत गुलदार का शव कब्जे में ले लिया है। बताया गया कि अधिकारियों के पैनल के समक्ष पशु चिकित्सकों की टीम रविवार को मृत मादा गुलदार का पोस्टमार्टम करेगी।

विज्ञापन


ऋषिकेश वन रेंज कार्यालय के अंतर्गत देहरादून मार्ग पर वन विभाग की चेक पोस्ट से कुछ दूरी पर स्थित बारह फुटी में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक मादा गुलदार की मौत हो गई। सूचना पाकर रेंज अधिकारी गंगासागर नौटियाल के नेतृत्व में मौके पर पहुंची विभागीय टीम ने गुलदार के शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मादा की उम्र करीब साढ़े तीन साल है। बताया कि संभवत: वाहन चालक ऋषिकेश से दून की ओर जा रहा था, जबकि मादा गुलदार लालपानी बीट के जंगल से चंद्रभागा नदी की ओर सड़क क्रॉस कर रही थी। इसी बीच वह वाहन की चपेट में आ गई। उन्होंने आशंका जताई कि सिर पर गंभीर चोट लगने से गुलदार की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सही जानकारी पीएम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। रेंज अधिकारी नौटियाल ने बताया कि गुलदार को टक्कर मारने वाले वाहन चालक की खोजबीन की गई, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed