{"_id":"8192ec77507330afe61a74be47f16dbd","slug":"challan-of-15-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 चालान, आठ किलो पॉलीथिन जब्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
15 चालान, आठ किलो पॉलीथिन जब्त
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
Updated Tue, 15 Dec 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण की सख्ती के बाद तहसील और नगर पालिका प्रशासन ने तीर्थनगरी को पॉलीथिन से मुक्त करने की कवायद शुरू कर दी है। संयुक्त टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों में छापामारी की कार्रवाई करते हुए 15 चालान किए और आठ किलो पॉलीथिन जब्त की।
विज्ञापन
सोमवार को नायब तहसीलदार आईडी उनियाल और पालिका अधिशासी अधिकारी वीपीएस चौहान, कर अधीक्षक निशात अंसारी के नेतृत्व में पॉलीथिन विरोधी टीम ने हरिद्वार रोड, छोटी सब्जी मंडी में अभियान चलाया। हरिद्वार रोड पर परचून, डेयरी, मिष्ठान भंडार आदि प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर पॉलीथिन कब्जे में ली। छोटी सब्जी मंडी में सब्जी की अस्थायी दुकानें खंगाली और पॉलीथिन जब्त की।
विज्ञापन
सफाई निरीक्षक अरविंद डिमरी ने बताया कि पॉलीथिन रखने पर 15 लोगों का चालान किया और पॉलीथिन जब्त की है। बताया कि एनजीटी ने तीर्थनगरी में पॉलीथिन को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया है। मामले में जुर्माने का प्रावधान है। अर्द्धकुंभ से पहले तीर्थनगरी को पॉलीथिनमुक्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
जब रो पड़े व्यापारी दंपति
पुरानी सब्जी मंडी में उस वक्त तमाशा हो गया, जब पॉलीथिन होने की आशंका में एक दुकान के अंदर घुसी प्रशासनिक टीम तलाशी में जुट गई। दुकान में मौजूद व्यापारी दंपति ने कार्रवाई का विरोध करते हुए टीम को खरी-खोटी सुनाई और फफक पड़े। रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा होने लगे। पुलिस ने भीड़ को हटाया। चर्चा है कि व्यापारी दंपति ने इस तरह की कार्रवाई को अपमान समझा और रो पड़े।