फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   case of theft in three shop

चोरी के खुलासे ने उठाए सवाल

Fri, 04 Mar 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश Updated Fri, 04 Mar 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
case of theft in three shop

एक सप्ताह पहले एक ही रात तीन दुकानों में हुई चोरी के खुलासे के बाद सवाल भी उठ खड़े हुए हैं। पीड़ित व्यापारियों ने गल्ले से लाखों की नकदी चोरी होना बताया था, लेकिन पुलिस अब इस बात से सीधे इनकार कर रही है। ऐसे में पुलिस सच बोल रही या व्यापारी यह जांच का विषय बन गया है।

विज्ञापन


बीते शुक्रवार की रात क्षेत्र रोड में बाबा एजेंसी रेडीमेड गारमेंट शॉप में हुई चोरी के मामले शॉप स्वामी ने बताया कि गल्ले से करीब 98 हजार, सिंध क्लाथ कंपनी स्वामी हरिओम नारंग ने बताया कि गल्ले से डेढ़ लाख रुपये और पुराने गहने चोरी हुए हैं।
विज्ञापन


जबकि झंडा चौक स्थित बर्तन शॉप से क्या चोरी हुआ इसका पुलिस के सामने खुलासा नहीं किया, लेकिन दबी जुबान में एक लाख से अधिक नकदी चोरी होना कबूला था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धारा में केस दर्ज भी किया। अब खुलासा होने पर पुलिस तीनों दुकानों से लाखों रुपये की चोरी की जगह हजारों की नकदी चोरी होना बता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक देहात टीडी बेला ने बताया कि नाबालिगों ने तीन दुकानों से 40 हजार रुपये चोरी करने का जुर्म कबूला है। चारों ने रात में ही चोरी के रुपये आपस में बांट लिए, जिसमें से 95 सौ रुपये मिले हैं। व्यापारिक संगठनों ने चोरी के खुलासे पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस बड़ी चोरी को छोटी दिखाकर जिम्मेदारी से बच रही है।


नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के महामंत्री जयदत्त शर्मा ने बताया कि फिलहाल चोरी के खुलासे से संतुष्ट नही है। दो अन्य फरार आरोपियों के पकड़े जाने और चोरी की रकम बरामद होने पर ही व्यापारी संतुष्ट होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed