फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   action on house owner

सत्यापन नहीं करना पड़ा महंगा

Mon, 11 Jan 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश Updated Mon, 11 Jan 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
action on house owner

किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराए जाने पर श्यामपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान मालिक पर दस हजार का जुर्माना लगाया है। बताया जा रहा है कि मकान मालिक ने अपने यहां बिना सत्यापन कराए 25 से अधिक श्रमिकों को किराये पर रखा था। श्यामपुर क्षेत्र में रविवार को पुलिस ने मकान मालिकों के यहां किराये पर रह रहे लोगों की जांच की।

विज्ञापन


इस दौरान पुलिस ने खदरी, गुमानीवाला, श्यामपुर और गढ़ी आदि क्षेत्रों में सत्यापन का कार्य भी किया। पुलिस ने श्यामपुर फाटक, गुरुद्वारा गली में रहने वाले भोला सिंह के यहां जब किरायेदारों का सत्यापन किया तो पाया कि भोला सिंह ने 25 से अधिक श्रमिकों को बिना सत्यापन के ही किराये पर मकान दिया था।
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज श्यामपुर दीपक तिवारी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए भोला सिंह पर दस हजार का जुर्माना लगाकर चलान काटा। गुमानीवाला में भी पुलिस टीम ने किरायेदारों का सत्यापन किया। चौकी इंचार्ज ने कहा कि उच्च अधिकारियों के आदेश पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराया है, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विदित हो कि श्यामपुर क्षेत्र में कुछ मकान मालिकों ने अपने यहां संदेहास्पद लोगों को किराये पर रखा हुआ है। ऐसे लोग पुलिस और क्षेत्र की जनता के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। जनप्रतिनिधियों ने पुलिस की कार्रवाई का स्वागत किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed