फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   रायवाला : 70 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी अंकित के खिलाफ रायवाला में मुकदमा

रायवाला : 70 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी अंकित के खिलाफ रायवाला में मुकदमा

Wed, 24 Apr 2019 09:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 09:15 AM IST
विज्ञापन
रायवाला : 70 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी अंकित के खिलाफ रायवाला में मुकदमा
प्रतीकात्मक तस्वीर

ब्यूरो/अमर उजाला, रायवाला।

विज्ञापन


आईपीएल में चयन के नाम पर पुरोला में 70 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी अंकित सिंह के खिलाफ अब रायवाला थाने में रणजी ट्राफी में चयन के लिए 11 लाख रुपये ठगने का मुकदमा दर्ज किया गया है। मंगलवार को प्रतीतनगर डांडी निवासी राजेंद्र सिंह चौधरी पुत्र सुंदर सिंह चौधरी की ओर से रायवाला थाने में ठगी के मामले में तहरीर दी गई। राजेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि पिछले वर्ष उनका बेटा देहरादून में रहकर क्रिकेट की तैयारी कर रहा था।


इसी दौरान एक जूनियर खिलाड़ी ने उनके बेटे का संपर्क अंकित सिंह रावत पुत्र सोबत सिंह रावत निवासी पुरोला उत्तरकाशी से कराया। आरोपी अंकित रावत ने उसका रणजी ट्राफी में चयन कराने को लेकर सब्जबाग दिखाए और इसके एवज में 11 लाख रुपये की ठगी कर ली। बीते वर्ष अगस्त माह को उसने रुपये लौटाने का वादा किया किंतु तब से उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है। पुलिस की ओर से पीड़ित पक्ष की शिकायत पर ठगी के मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed