फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   होली के हुड़दंग में 23 लोग घायल

होली के हुड़दंग में 23 लोग घायल

Sat, 23 Mar 2019 01:59 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 23 Mar 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
होली के हुड़दंग में 23 लोग घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर

ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। होली के दिन हुड़दंग और विभिन्न दुघर्टनाओं में करीब 23 लोग चोटिल हुए। उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला में लाया गया। दिन भर पुलिस और आपातकालीन वाहन सड़कों पर दौड़ते रहे। होली के दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला में हुड़दंग, मारपीट और सड़क दुघर्टनाओं में उपचार के लिए तमाम लोग पहुंचे। डोईवाला अस्पताल में उपचार के लिए करिश्मा 20 मिस्सरवाला, राजेंद्र 56 बुल्लावाला, रोहताश 48 रेशममाजरी, दिलरुबा 40 मिस्सरवाला, डोईवाला, ओमप्रकाश 17 निवासी खता, सतीश 32 निवासी दूधली, जितेंद्र 35 निवासी मिस्सरवाला, प्रतीक 29 गार्डन कॉलोनी, रानी 26 केशवपुरी, अजीत कुमार 27 राजीवनगर, कविता 25 निवासी केशवपुरी, नूर मोहम्मद 60 शिमला बाईपास देहरादून, शमा 29 मिस्सरवाला, गुल्लू 30 केशवपुरी, मरजीना 62 निवासी केशवपुरी, नाजिया 25 केशवपुरी, साहिब 35 केशवपुरी, जितेंद्र 38 खेरी रोड़, मनोज 35 राजीवनगर, सुधीर पोखरियाल 31 नकरौंदा, सद्दाब अली 21 नियामवाला आदि को स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए लाया गया। वहीं, भानियावाला की एक युवती को जहरीला पदार्थ खाने पर अस्पताल लाया गया था, जहां से उसे हायर सेंटर कर दिया।

विज्ञापन


मारपीट में तीन दर्जन लोग घायल
होली पर्व पर पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र में पहले से ही हुड़दंगी न करने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की थी। इसके बावजूद तीर्थनगरी में मायाकुंड, चंद्रेश्वर नगर, बंगाली बस्ती, वाल्मीकि बस्ती, नई जाटव बस्ती, पुरानी जाटव बस्ती, बनखंडी, शांति नगर आदि क्षेत्रों में युवकों के बीच मारपीट होती रही। नतीजतन करीब तीन दर्जन लोगों को सिर, पैर, हाथ और कंधे में चोटें आईं, जिन्हें राजकीय चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed