फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   श्यामपुर के जवान का आकस्मिक निधन

श्यामपुर के जवान का आकस्मिक निधन

Mon, 04 Mar 2019 01:46 AM IST
alka tyagi अलका त्यागी
Updated Mon, 04 Mar 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
श्यामपुर के जवान का आकस्मिक निधन
डेमो - फोटो : डेमो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । श्यामपुर के ग्राम खदरी खड़क माफ निवासी भारतीय सेना के जवान शिवप्रसाद थपलियाल का आकस्मिक निधन हो गया है। वर्तमान में वह 17 गढ़वाल राफल्स की यूनिट मेरठ कैंट में तैनात थे। उनके निधन का समाचार मिलते ही क्षेत्र में शोक लहर दौड़ पड़ी। समाजसेवी विनोद जुगलान ने बताया कि बीते बीते शनिवार को अचानक गिर जाने से वह बेहोश हो गए थे। प्राथमिक उपचार के लिए उन्हें चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। मृत्यु के कारणों का पता पीएम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा।
विज्ञापन

पार्थिव शरीर लेकर सेना के नायब सूबेदार विजय कुमार पांडे अपने साथियों सहित खदरी पहुंचे। सैनिक की अंतिम यात्रा में सैकड़ों की तादाद में ग्रामीणों सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। इससे पूर्व नायब सूबेदार राजिंदर सिंह और सैनिक टुकड़ी ने सैनिक के पार्थिव शरीर को कंधा देते हुए सेना के वाहन तक ले गए। पार्थिव शरीर को हरिद्वार श्मशान घाट पर ले जाया गया, जहां बड़े भाई शांति प्रसाद थपलियाल ने पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। रायवाला छावनी से आर्टिलरी रेजिमेंट की 24 फील्ड बटालियन के कैप्टन प्रकाश कुमार ओझा और उनकी सैनिक टुकड़ी ने नायक शिव प्रसाद थपलियाल के पार्थिव शरीर को गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी देकर पुष्प चक्र अर्पित किए।
विज्ञापन

दिवंगत नायक शिवप्रसाद थपलियाल अपने पीछे दो बेटियां व एक बेटे को छोड़ गए हैं। पुष्प चक्र अर्पित करने वालों में कैप्टन प्रकाश ओझा, नायब सूबेदार विजय, सैनिक के पिता ऋषि राम थपलियाल, छात्र संघ अध्यक्ष अरविंद पंवार, शांति प्रसाद थपलियाल, महावीर उपाध्याय, ग्राम प्रधान सरोप पुंडीर, रामरतन रतूड़ी, भगवती प्रसाद, चंद्रमोहन भट्ट, दिनेश असवाल, राजीव थपलियाल, राजेंद्र थपलियाल, वीरेंद्र थपलियाल, दीपक थपलियाल, बृजमोहन कंडवाल, उमेश ममगाईं, रजनीश शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed