फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   चार लोगों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप

चार लोगों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप

Sat, 29 Dec 2018 02:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
चार लोगों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। कोतवाली क्षेत्रांतर्गत एक महिला ने अपने किराएदार और उसके साथियों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। शुक्रवार को आशा चावला पत्नी स्व. कृष्ण लाल चावला ने पुलिस को तहरीर कि वह एकांत कुटिया मंदिर ट्रस्ट में निवास करती हैं। बीती बृहस्पतिवार को वह और उनका सेवादार कृष्णा राधाकृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना के लिए जा रहे थे। इस दौरान उनके किराएदार प्रकाश पंत पुत्र दशरथ पंत, सुमन पंत पत्नी दशरथ पंत, अच्छेलाल और अंकित डबराल ने उन्हें मंदिर में प्रवेश करने से रोक दिया।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि इन सभी ने उन्हें और उनके सेवादार को धक्का दिया, जिसके कारण वह नीचे गिर गए। उनके ड्राइवर चंदन सिंह ने बीच में आकर उन्हें उठाया। आशा चावला ने आरोप लगाया है कि उक्त सभी लोगों ने उन्हें जान से मारने और गलत मुकदमे में फंसा कर जेल भिजवाने की धमकी दी है। वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज नैनवाल ने बताया कि आशा चावला की तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed