फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   youth death in bus accident

बस की चपेट में आने से युवक की मौत, दो घायल

Fri, 10 May 2019 09:03 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 10 May 2019 09:03 AM IST
विज्ञापन
youth death in bus accident
प्रतीकात्मक

बस की साइड डिग्गी अचानक खुलने से वीरवार को सड़क पर पैदल जा रहा एक युवक इसकी चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रेलवे स्टेशन के पास हुआ। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है। हरिद्वार बाईपास पर तेजी जा रही प्राइवेट बस (यूपी17टी 9580) की नये रेलवे स्टेशन के पास पहुंचते ही साइड वाली डिग्गी अचानक खुल गई।

विज्ञापन


वहां से पैदल गुजर रहे नेहरू ग्राम ऋषिकेश निवासी 38 वर्षीय रंजन क्षेत्री पुत्र श्याम सिंह को इसने चपेट में ले लिया। रंजन की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में 55 वर्षीय वीर सिंह पुत्र झबेर सिंह निवासी गली नंबर 11 नेहरू ग्राम नंदू फार्म और 22 वर्षीय दलजीत सिंह पुत्र जगतार सिंह निवासी केशवपुरी डोईवाला बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से राजकीय चिकित्सालय भेजा गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


चालक पर लगाया लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप
नेहरूग्राम निवासी हिमांशु कार्की पुत्र गणेश कार्की ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बस चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनका भाई रंजन क्षेत्री सड़क के किनारे पैदल चल रहा था, लेकिन बस चालक ने लापरवाही से वाहन चलाकर उन्हें चपेट में ले लिया। उन्होंने कोतवाली पुलिस से आरोपी बस चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला संज्ञान में है, मृतक के भाई की ओर से तहरीर दी गई है। आरोपी बस चालक हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
- रितेश शाह, कोतवाल ऋषिकेश।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed