फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   गाड़ी का शीशा तोड़ उड़ाया म्यूूजिक सिस्टम

गाड़ी का शीशा तोड़ उड़ाया म्यूूजिक सिस्टम

Thu, 09 May 2019 01:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
गाड़ी का शीशा तोड़ उड़ाया म्यूूजिक सिस्टम
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। मनेरी भाली में नशेड़ियों का आतंक बरकरार है। मंगलवार की देर रात यहां पार्क हुई एक गाड़ी से इन नशेड़ियों ने शीशा तोड़कर म्यूजिक सिस्टम ही चोरी कर लिया। बुधवार को शांति कुटीर मनेरी भाली कॉलोनी के गेट के सामने नेहरू ग्राम निवासी ऋषभ मिश्रा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि वह अपनी कार नंबर यूपी-30जे-8999 मनेरी भाली कॉलोनी के पास पार्क करते हैं। मंगलवार की देर रात अज्ञात लोगों ने कार का शीशा तोड़कर उसमें रखा म्यूजिक सिस्टम चोरी कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार को जब उन्होंने कार को स्टार्ट करना चाहा तो उसमें से चिंगारी निकली और देखते ही देखते कार में आग लग गई। उन्होंने समय रहते तुरंत आग पर काबू पाया। पीड़ित ने पुलिस को अज्ञात लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज नैनवाल ने बताया कि मनेरी भाली में रात्रि गश्त बढ़ाई जाएगी। नशेड़ी प्रवृति के लोगों पर नजर रखी जा रही है। जल्द ही कार से शीशा तोड़कर म्यूजिक सिस्टम चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed