{"_id":"5c48d041bdec2273703fffc0","slug":"171548275777-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के आरोप में एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ के आरोप में एक गिरफ्तार
विज्ञापन
Arrest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
कोतवाली पुलिस ने एक युवक को छेड़छाड़, अश्लील बात करने तथा युवती को बदनाम करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। युवक को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार बीते मंगलवार को एक युवती ने कोतवाली में तहरीर दी थी। युवती का आरोप था कि एक युवक उसे परेशान कर रहा है। युवक ने उसका मोबाइल नंबर भी हासिल कर लिया है और रोज व्हाट्सएप नंबर पर अश्लील संदेश, फोटो भेज रहा है। इसके अलावा युवक लगातार पीछा करता है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता है। कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि बुधवार सुबह आरोपी को बस अड्डा परिसर से गिरफ्तार कर लिया गया। युवक का पूरा नाम इमरान पुत्र अब्दुल रहीम निवासी ग्राम लम्मीपुर, थाना विसौली जिला बदायूं है। इमरान को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।