फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   मायके और ससुराल पक्ष में मारपीट, पांच पर मुकदमा दर्ज

मायके और ससुराल पक्ष में मारपीट, पांच पर मुकदमा दर्ज

Sun, 17 Feb 2019 02:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
मायके और ससुराल पक्ष में मारपीट, पांच पर मुकदमा दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

वैलेंटाइन डे पर गिफ्ट न देने को लेकर पति-पत्नी के बीच शुरू हुआ झगड़ा शनिवार को मारपीट में तब्दील हो गया। आरोप है कि विवाहिता के मायके पक्ष के चार लोगों ने मारपीट की और बीच बचाव को पहुंचे पड़ोसियों को भी मारा। ससुराल पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मायके पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया है।

28 सुभाष नगर बनखंडी ऋषिकेश निवासी कविता पाल पत्नी विनोद कुमार पाल को आरोप है कि बीती 14 फरवरी को उनकी पुत्रवधू मोहिनी ने वैलेंटाइन डे पर गिफ्ट न देने पर पुत्र अक्षय के साथ मारपीट की और घर का सामान तोड़ दिया। इसके बाद मोहिनी के पिता बृजभान ने फोन पर धमकी की। इसके बाद दोपहर करीब तीन बजे मोहिनी की माता, पिता तथा दो भाई समेत पांच लोग कार से घर आ धमके और मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर पड़ोस की कुछ महिलाएं पहुंचीं और बीच बचाव किया, लेकिन आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। इससे आक्रोशित पड़ोसियों ने हमलावरों की कार के शीशे तोड़ दिए। उधर, विवाहिता मोहिनी ने पति पर दुर्व्यवहार और आए दिन मारपीट करने का आरोप लगाया है। कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि कविता की तहरीर के आधार पर हरियाणा निवासी बृजभान, मयंक, राहुल, मोहिनी और मीना देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त कार कब्जे में ले ली गई है। वहीं खबर लिखे जाने तक इस मामले में दूसरे पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed