फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   गंगा में डूबे दो युवकों का चौथे दिन भी सुराग नहीं

गंगा में डूबे दो युवकों का चौथे दिन भी सुराग नहीं

Wed, 03 Jul 2019 12:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 03 Jul 2019 12:04 PM IST
विज्ञापन
गंगा में डूबे दो युवकों का चौथे दिन भी सुराग नहीं

शिवपुरी के समीप गंगा में डूबे गुजरात के दो युवकों का चौथे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। चौथे दिन पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने तीन टीमें बनाकर रेस्क्यू चलाया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजीत कुमार ने बताया कि मंगलवार को मुनिकीरेती पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने गुजरात के डूबे दो युवकों की तलाश के लिए तीन टीम बनाई। पहली पुलिस की टीम शिवपुरी से ब्रह्मपुरी और दूसरी पुलिस टीम ब्रह्मपुरी से नीमबीच तक गंगा किनारे पैदल चल कर दोनों लापता युवकों की तलाश में जुटी। तीसरी एसडीआरएफ की टीम शिवपुरी से गंगा में दो राफ्टों से रेस्क्यू चला रही है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि देर शाम तक दोनों युवकों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। बता दें कि बीती 28 जून को गुजरात से शिवपुरी घूमने आया एक युवक फैनिल ठक्कर शिवपुरी के समीप पांव फिसलने से गंगा में बह गया था। उसे बचाने के चक्कर में उसके दोनों साथी कुणाल कौसाड़ी और जेनिश पटेल भी गंगा में कूद गए थे और वह भी गंगा में बह गए। 28 जून को पुलिस और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाकर पैनिक ठक्कर का शव बरामद कर लिया था। बाकी दोनों युवकों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed