{"_id":"5d000caabdec2207177179d4","slug":"156028432114-rishikesh-news180","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंखे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंखे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। कोतवाली क्षेत्रांतर्गत एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पंखे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया। मंगलवार को चंद्रेश्वर नगर स्थित दुर्गा मंदिर के समीप 25 वर्षीय आशुतोष मिश्रा पुत्र संजय मिश्रा निवासी हरदोई, उत्तरप्रदेश का शव पंखे से लटका मिला। कोतवाल रितेश शाह के मुताबिक आशुतोष आठ दिन पूर्व ही चंद्रेश्वर नगर स्थित अपने रिश्तेदार के यहां आया हुआ था।
वह काफी समय से बीमार भी था और सोमवार को वह हिमालयन अस्पताल इलाज के लिए भी गया था। पुलिस क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत ने भी घटनास्थल पहुंचकर जानकारी जुटाई। उन्होंने बताया कि युवक की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। पुलिस ने मृतक युवक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। परिजनों के ऋषिकेश पहुंचने पर उन्हें युवक का शव सौंप दिया जाएगा।
बाक्स
-------
दो जून को दवा लेने आया था ऋषिकेश
हरपालपुर(हरदोई)। हरपालपुर निवासी संजय मिश्रा की पत्नी शालिनी मिश्रा ग्राम प्रधान हैं। उनके तीन पुत्रों में सबसे बड़ा आशुतोष मिश्रा (25) बीएससी की पढ़ाई पूरी कर चुका था। कुछ समय से वह बीमार था। दो जून को दवा लेने ऋषिकेश आया था। वहां रिश्तेदार हरपालपुर निवासी लवकुश के मकान में रुका था। जौलीग्रांट अस्पताल से 15 दिन की दवा ली थी। मंगलवार सुबह नौ बजे उसने लवकुश के मकान में फांसी लगाकर जान दे दी।