फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   रंजिश के कारण डॉक्टर के ऊपर फेंका तेजाब

रंजिश के कारण डॉक्टर के ऊपर फेंका तेजाब

Wed, 12 Jun 2019 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
रंजिश के कारण डॉक्टर के ऊपर फेंका तेजाब
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। क्षेत्र के संस्थान में पीजी कोर्स कर रहे डॉक्टर के ऊपर तेजाब फेंकने की वजह पुरानी रंजिश सामने आई है। बताया जा रहा है कि पीड़ित डॉक्टर ने आरोपी शुभम के खिलाफ पटेल नगर थाने में फिरौती मांगने का मुकदमा दर्ज कराया था। इसी रंजिश में आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। यह बात पीड़ित के बयान लेने के बाद सामने आई है। मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने पीड़ित डॉक्टर के बयान दर्ज किए। बयानों के आधार पर पुलिस ने छानबीन और आरोपी को पकड़ने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।
विज्ञापन

दूसरी ओर पुलिस ने तेजाब फेंकने वाले आरोपी की एक्टिवा लावारिस हालत में जौलीग्रांट क्षेत्र से बरामद कर ली है। पुलिस को सूचना मिली थी कि जौलीग्रांट क्षेत्र में एक एक्टिवा लावारिस हालत में कई दिनों से खड़ी है। पुलिस ने मौके पर जाकर वाहन को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की तो पता चला कि एक्टिवा आरोपी शुभम की है। पुलिस अब उन सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है जहां से आरोपी डॉक्टर के कमरे तक पहुंचा था।
विज्ञापन

कोतवाल राकेश गुसांई ने बताया कि पीड़ित डॉक्टर के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई है कि पीड़ित ने पिछले साल आरोपी शुभम के खिलाफ पटेलनगर थाने में फिरौती मांगने का मुकदमा दर्ज कराया था। संभवत: उसी रंजिश में आरोपी ने तेजाब से हमला कर दिया। बताया कि पीड़ित डॉक्टर का अगले महीने शादी थी। घटना से परिजन भी सकते में है। कहा कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने दबिश बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed