{"_id":"5cf433d7bdec22077b4599b4","slug":"1559507924711-rishikesh-news190","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिया से टकराया वाहन, 11 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिया से टकराया वाहन, 11 घायल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऋषिकेश। रानीपोखरी क्षेत्रांतर्गत एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पुलिया से जा टकराया। हादसे में वाहन सवार नौ लोग घायल हो गए हैं। जबकि वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक भी गंभीर रूप से जख्मी हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को निजी वाहन के जरिये जौलीग्रांट अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार सभी 11 घायल खतरे से बाहर हैं। थानाध्यक्ष रानीपोखरी पीडी भट्ट ने बताया कि रविवार को कंट्रोल रूम से उन्हें सूचना मिली कि एक वाहन अनियंत्रित होकर मन इच्छा देवी मंदिर के समीप बनी पुलिस से टकरा गया है। हादसे में सवारियां घायल हो गई हैं।
सूचना पाकर वह थानाध्यक्ष पीडी भट्ट फोर्स सहित मौके पर पहुंचे। यहां वाहन यूके-07टीसी-0184 में सवार सभी नौ लोगों तथा दुर्घटनाग्रस्त वाहन की चपेट में आने से बाइक एचआर-99टी-6100 पर सवार दो लोगों को निजी वाहन से जौलीग्रांट अस्पताल ले जाया गया। घायलों की पहचान राकेश निवासी टिहरी, निष्कर्ष निवासी देहरादून, मंजू देवी निवासी इंद्रानगर ऋषिकेश, लक्ष्मी निवासी इंद्रा नगर ऋषिकेश, जसदीप निवासी यमुनानगर हरियाणा, एके सिंह निवासी लखनऊ, संजू निवासी डोईवाला, रामा निवासी लखनऊ, सुरेंद्र निवासी देहरादून और रवि निवासी यमुनानगर हरियाणा के रूप में हुई है।