{"_id":"5cdb2072bdec2207215a41cb","slug":"141557864562-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परमिट शर्तों के उल्लंघन में परिवहन विभाग ने पंजाब नंबर की बस की सीज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
परमिट शर्तों के उल्लंघन में परिवहन विभाग ने पंजाब नंबर की बस की सीज
Wed, 15 May 2019 08:35 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 08:35 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परमिट शर्तों का उल्लंघन करने पर परिवहन विभाग ने पंजाब नंबर का एक वाहन सीज कर दिया। टैंपू ट्रैवलर में बैठे उड़ीसा के सभी 13 यात्रियों को रोटेशन ने दूसरी बस से दो धाम के लिए रवाना किया। यात्रियों के अनुसार उन्होंने ऑनलाइन बुकिंग हरिद्वार की कृष्णा होलीडेस टूर एंड ट्रैवल्स से कराई गई थी। मंगलवार की सुबह पंजाब नंबर पीबी-01-5416 की खाली बस हरिद्वार पहुंची। यहां से दो धाम बद्रीनाथ और केदारनाथ की 13 सवारियां लेकर ऋषिकेश फोटो मैट्रिक पंजीकरण को पहुंची।
विज्ञापन
इस दौरान रोटेशन के सदस्य आशुतोष तिवारी को शक हुआ और उन्होंने उसके ड्राइवर से पूछताछ की। इस पर ड्राइवर उन पर ही धौंस दिखाने लगा। आशुतोष तिवारी ने इसकी सूचना परिवहन विभाग को रोटेशन के उच्चाधिकारियों को दी। सूचना पाकर रोटेशन अधिकारी और प्रवर्तन अधिकारी पंकज श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे और ग्रीन कार्ड जांचा। बिना होलोग्राम लगा ग्रीन कार्ड और परमिट शर्तों का उल्लंघन पाए जाने पर प्रवर्तन अधिकारी ने बस को सीज कर दिया।
विज्ञापन
ड्राइवर के फोटो में दिखी भिन्नता
मंगलवार को पंजाब नंबर की जिस वाहन से उड़ीसा से 13 सदस्यीय दल ऋषिकेश फोटो मैट्रिक पंजीकरण कराने पहुंचा था। उसमें एक अलग बात सामने आई। बस ड्राइवर सुखपाल सिंह की बस के ग्रीन कार्ड वाले फार्म में पगड़ी पहनकर फोटो लगी हुई थी, यह ग्रीन कार्ड हरिद्वार से 12 मई को जारी किया गया था। मगर, मंगलवार को ड्राइवर बिना पगड़ी पहने था।
विज्ञापन
बस के ग्रीन कार्ड में न ही होलोग्राम लगा हुआ था और न ही सही यात्री सूची के जरिये ग्रीन कार्ड बनाया गया था। स्थानीय व्यावसायियों के हितों को नुकसान को देखते हुए बस पर सीज की कार्रवाई की गई है। इसके अलावा विभाग ने 36 वाहनों के भी चालान किए हैं।
- पंकज श्रीवास्तव, प्रवर्तन अधिकारी