{"_id":"5c5354bdbdec22094a2c7a2b","slug":"141548965053-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी मामले में पुलिस के हाथ लगे दो मोबाइल नंबर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंगदारी मामले में पुलिस के हाथ लगे दो मोबाइल नंबर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। कैफे संचालक पर दबाव बनाकर रंगदारी वसूलने के मामले में मुनिकीरेती पुलिस के हाथ दो अहम मोबाइल नंबर लगे हैं। पुलिस अब तहकीकात कर रही है कि किसके नाम पर यह मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड है तथा कौन नंबर का इस्तेमाल कर रहा है। बीते पांच जनवरी को कनखल हरिद्वार निवासी शक्ति त्यागी की तहरीर पर थाना मुनिकीरेती पुलिस ने आरोपी ईश्वर शुक्ला के खिलाफ ब्लैकमेलिंग, रंगदारी, भय दिखाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया था।
इस संबंध में शिकायतकर्ता ने पुलिस को एक घंटे की वीडियो फुटेज भी उपलब्ध कराई थी। फुटेज में ईश्वर शुक्ला नामक युवक स्वयं को पुलिस का आदमी तथा कैफे बंद कराने की धमकी दे रहा था। साथ ही कैफे संचालित करने की एवज में रकम भी मांग रहा था। वीडियो में आरोपी ईश्वर शुक्ला कैफे संचालक से अपने उच्च अधिकारियों को भी रकम का हिस्सा देने की बात कह रहा था। इस मामले में पुलिस ने शिकायतकर्ता का मोबाइल फोन चंडीगढ़ स्थित फोरेंसिक लैब में वीडियो की सत्यता जांचने के लिए भेजा है। मुनिकीरेती थाना प्रभारी आरके सकलानी के मुताबिक लैब रिपोर्ट आने में अभी डेढ़ माह लग सकता है।
प्रकरण में कई बार हुआ दो नंबरों का इस्तेमाल
मामले की विवेचना कर रहे तपोवन चौकी इंचार्ज नीरज रावत ने बताया कि आरोपी ईश्वर शुक्ला की कॉल डिटेल खंगाली गई है। इसमें दो ऐसे मोबाइल नंबर मिले हैं, जिनका पूरे प्रकरण में कई बार इस्तेमाल किया गया है। जांच अधिकारी के मुताबिक ये वही मोबाइल नंबर है, जिनका वीडियो फुटेज में कई बार आरोपी ईश्वर शुक्ला ने जिक्र किया है। नीरज रावत ने बताया कि फिलहाल दोनों मोबाइल नंबरों को खंगाला जा रहा है कि वह किसके नाम पर हैं और वर्तमान में उनका उपयोग कौन कर रहा है। पूरा ब्योरा मिल जाने के बाद जल्द ही दोनों संदिग्धों का भी खुलासा किया जाएगा।