फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   धोखाधड़ी से जमीन बेचने का आरोपी गिरफ्तार

धोखाधड़ी से जमीन बेचने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 20 Apr 2019 01:22 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी से जमीन बेचने का आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

डोईवाला। धोखाधड़ी से दूसरों की जमीन बेचने वाले शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फर्जी तरीके से दूसरे की जमीन बेचकर रकम हड़प ली थी। आरोपी छह माह से पहचान छिपाकर पुलिस को चकमा दे रहा था।
सत्येंद्र पोखरियाल पुत्र अतर सिंह निवासी गढ़ी मयचक श्यामपुर ऋषिकेश ने सात अक्टूबर 2018 को सुंदर लाल, नारायण सिंह, विनय जोशी और कमला के खिलाफ एसआईटी में शिकायत की थी। शिकायत के अनुसार आरोपियों ने सत्येंद्र की पत्नी से भूमि संबंधी मामले में 10 लाख रुपये लिए, लेकिन रजिस्ट्री नहीं कराई और जान से मारने की धमकी भी दी। जांच के बाद डोईवाला कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया था। मामले में वांछित आरोपी सुंदर लाल पुलिस को नाम और पहचान बदलकर चकमा दे रहा था। पुलिस ने एसओजी की मदद से बृहस्पतिवार रात आरोपी सुंदर लाल को नेहरू कॉलोनी देहरादून से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मनमोहन नेगी ने बताया कि सुंदर लाल उर्फ तुषार भंडारी उर्फ तुषारसुंदर पुत्र गबरू लाल निवासी केदार अगस्त्यमुनि जिला रुद्रप्रयाग हाल निवासी जी 275 नेहरू कॉलोनी देहरादून को धोखाधड़ी और अन्य मामले में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed