फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश, छह महिलाएं, तीन युवक गिरफ्तार

जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश, छह महिलाएं, तीन युवक गिरफ्तार

Wed, 20 Mar 2019 01:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश, छह महिलाएं, तीन युवक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। मुनिकीरेती पुलिस ने जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश करते हुए छह महिलाओं और चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। यह धंधा तपोवन स्थित एक होटल से संचालित हो रहा था। इसलिए होटल संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, एक महिला ने तपोवन स्थित होटल शिवांता में जिस्मफरोशी की सूचना दी थी। इसके बाद सीओ उत्तम सिंह जिमिवाल के नेतृत्व में थानाध्यक्ष आरके सकलानी ने अपनी टीम के साथ सोमवार की रात होटल में दबिश दी। वहां छह महिलाएं और तीन युवक आपत्तिजनक हालत में पाए गए। पुलिस ने उनके साथ ही होटल संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों में से एक शाहनूर आपराधिक पृष्ठभूमि का है। उस पर मुजफ्फरनगर जिले में वर्ष 2018 में शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस अन्य आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने जिस्मफरोशी के आरोप में जिन लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें ज्यादातर पश्चिमी उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं। कुछ लोग पश्चिम बंगाल से भी जुड़े हैं। गिरफ्तार किए गए युवकों में परवेज (21) पुत्र आकिल निवासी ग्राम बुंदूगढ़ थाना नानौता, सहारनपुर, जान मोहम्मद उर्फ अमित (25) पुत्र वसीरुद्धीन निवासी ग्राम ढंढेरा थाना ककरौली जिला मुजफ्फरनगर, शाहनूर (24) पुत्र गफूर निवासी जामियानगर, मुजफ्फरनगर शामिल हैं। इसके अलावा होटल शिवांता के संचालक अनूप सिंह राणा निवासी मोहल्ला सिद्धपुरम, हर्रावाला, डोईवाला को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 13 मोबाइल फोन, दो दर्जन सिम, आपत्तिजनक सामग्री और दस हजार रुपये बरामद किए हैं। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार माह पूर्व किराए पर लिया कमरा
पुुलिस क्षेत्राधिकारी उत्तम सिंह जिमिवाल ने बताया कि गैंग की मुखिया एक महिला है। महिला के पति की कुछ समय पहले मौत हो गई थी, जिसके महिला ने एक मुस्लिम युवक से शादी कर ली। दोनों मुजफ्फरनगर में वर्ष 2008 से देह व्यापार में संलिप्त थे। दोनों ने चार माह पूर्व ही ऋषिकेश में सीमा डेंटल के पास एक फ्लैट किराए पर लिया था। काल गर्ल रैकेट की संचालिका से होटल शिवांता के संचालक अनूप राणा की मुलाकात मुजफ्फरनगर में हुई थी। इसके बाद तीर्थनगरी में काला कारोबार संचालित करने की योजना बनाई।

जस्ट डॉयल से करते थे ग्राहकों की तलाश
सीओ उत्तम सिंह के अनुसार सैक्स रैकेट की सरगना महिला और उसके पति ने बताया कि जस्ट डायल एप के जरिये वे ग्राहकों की तलाश करते थे। सरगना ग्राहकों को तवोपन क्षेत्र के होटलों में कमरा किराए पर लेने को कहती थी। इसके बाद जान मोहम्मद उर्फ अमित ग्राहकों से रकम वसूल कर होटल शिवांता में उनकी पसंद के मुताबिक महिलाओं को भेजता था। पसंद करने के लिए मोबाइल फोन पर लड़कियों के फोटो भेजी जाती थी।

एक रात के सात हजार रुपये तक वसूलते थे
थानाध्यक्ष आरके सकलानी ने बताया कि ग्राहक से एक घंटे के एक हजार रुपये वसूले जाते थे। इसके अलावा एक महिला के पूरी रात होटल में बिताने के पांच से सात हजार रुपये वसूले जाते थे। गैंग की सरगना उसमें से तय रकम के मुताबिक महिलाओं को उनका हिस्सा दे दिया जाता था।


फर्जी पहचान पत्र से लेते थे होटल में कमरा
पुलिस के अनुसार पकड़े गए लोगों में दो दंपति ऐसे भी हैं जो आपसी सहमति से जिस्मफरोशी के धंधे में लिप्त थे। गैंग की मुखिया ने सभी महिलाओं की पहचान छुपाने के लिए फर्जी पहचान पत्र उपलब्ध कराया था। इन फर्जी पहचान पत्रों के आधार पर यह महिलाएं होटल में कमरा किराए पर लेती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed