फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   मृत व्यक्ति की जमीन की रजिस्ट्री दूसरे के नाम करवाई

मृत व्यक्ति की जमीन की रजिस्ट्री दूसरे के नाम करवाई

Sun, 21 Apr 2019 02:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
मृत व्यक्ति की जमीन की रजिस्ट्री दूसरे के नाम करवाई
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। मृत व्यक्ति की जमीन की रजिस्ट्री किसी और के नाम कराकर 25 लाख की ऐंठने वाले दो लोगों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी मनजीत सिंह पुत्र खेम सिंह निवासी 94 मिस्सरवाला, डोईवाला और शकील अहमद उर्फ शकील हुसैन उर्फ फक्कर निवासी बाजावाला डोईवाला को अदालत में पेश किया गया, जहां दोनों को जेल भेज दिया गया है। अंबाला सिटी निवासी जगत सिंह पुत्र कृपाल सिंह ने शिकायतपत्र देकर एसआईटी भूमि गढ़वाल परिक्षेत्र को अवगत कराया था कि दो लोगों ने ग्राम खैरी में तीन बीघा जमीन का सौदा 25 लाख में किया।
विज्ञापन

तय समय के बाद आरोपियों ने जमीन की रजिस्ट्री तो कर दी लेकिन काफी समय बाद पीड़ित को जमीन का कब्जा नहीं दिया गया। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई तो पता चला कि जिस भूमि की रजिस्ट्री की गई है, उस भूमि के स्वामी की मृत्यु हो चुकी है। कोतवाल राकेश गुसांई ने बताया कि एसआईटी ने प्रारंभिक जांच में सभी तथ्य सही पाए। कोतवाली डोईवाला में दोनो आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी काफी समय से पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए इधर उधर छिप रहे थे। शनिवार को मुखबिर की सूचना मिलने पर डोईवाला से दोनो आरोपियों को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed