फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Corporation busy in preparations for Chhath

Rishikesh News: छठ पूजा की तैयारियों में जुटा नगर निगम

Wed, 22 Oct 2025 01:51 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 22 Oct 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Corporation busy in preparations for Chhath
15 त्रिवेणी घाट का निरीक्षण करते मेयर शंभू पासवान।स्रोत-निगम
छठ पूजा के लिए नगर निगम तैयारियों में जुट गया है। मेयर शंभू पासवान और मुख्य नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने मंगलवार को त्रिवेणी घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस, राजस्व, सिंचाई विभाग एवं नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान मेयर ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए घाट पर सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। मेयर ने सिंचाई विभाग को पोकलेन मशीन के माध्यम से जलधारा को घाट की ओर मोड़ने और टूटे पोल आदि की मरम्मत कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन




नगर निगम को घाट पर पर्याप्त लाइट व्यवस्था, रेत हटाकर समतलीकरण कार्य और घाट की संपूर्ण सफाई सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए। सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट को आस्था पथ की ओर जाने वाले मार्ग पर मोटरसाइकिलों की आवाजाही रोकने के लिए चैन लगाने व सीसीटीवी कैमरे लगाकर निगरानी बढ़ाने को कहा गया। पुलिस विभाग को छठ पर्व के दौरान ट्रैफिक प्लान तैयार करने व त्रिवेणी घाट मार्ग पर जाम की स्थिति से बचने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed