फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Corona positive body found in barrage reservoir

बैराज जलाशय में मिला कोरोना पॉजिटिव शव

Fri, 23 Oct 2020 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Corona positive body found in barrage reservoir
ऋषिकेश। थाना लक्ष्मणझूला अंतर्गत बैराज जलाशय में बीते बुधवार देर शाम एक शव मिला। थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने आसपास लोगों की मदद से शव को जलाशय से बाहर निकालकर उसका पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया। पीएम रिपोर्ट में शव कोरोना पॉजिटिव निकला। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश थपलियाल ने इसकी पुष्टि की है। वहीं शव का कोरोना पॉजिटिव होने पर थाना लक्ष्मणझूला पुलिस में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

थाना लक्ष्मणझूला प्रभारी निरीक्षक प्रमोद उनियाल ने बताया कि बैराज जलाशय में किसी अज्ञात पुरुष का शव मिला है। पीएम के लिए शव को एम्स भेजा गया, लेकिन शव कोरोना पॉजिटिव निकला है। कोविड-19 के नियमों को पालन करते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed