फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Rishikesh news: Controversy over dog walking, elderly attacked with sticks

Rishikesh: कुत्ता घुमाने को लेकर हुआ विवाद, बुजुर्ग पर लाठी-डंडों से किया हमला, एक महिला समेत दो पर केस दर्ज

Sun, 28 May 2023 03:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 28 May 2023 03:51 PM IST
सार

बार विनोद को ऐसा नहीं करने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं सुनता। आरोप है कि कुछ दिन पहले भी उन्होंने विनोद को टोका तो उसने अपनी पत्नी और बेटे को बुलाकर उस पर डंडे से हमला कर दिया।

विज्ञापन
Rishikesh news: Controversy over dog walking, elderly attacked with sticks
मारपीट - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

भट्टोवाला क्षेत्र में पालतू कुत्ते को घुमाने के दौरान हुए विवाद में बुजुर्ग के साथ मारपीट के आरोप में पुलिस ने एक महिला समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बुजुर्ग सुरेंद्र सिंह बगियाल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनके विनोद नाम एक व्यक्ति अपने पालतू कुत्ते को घुमाने लाता है और उनके घर के गेट पर पेशाब करवाता है।

विज्ञापन


उन्होंने कई बार विनोद को ऐसा नहीं करने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं सुनता। आरोप है कि कुछ दिन पहले भी उन्होंने विनोद को टोका तो उसने अपनी पत्नी और बेटे को बुलाकर उस पर डंडे से हमला कर दिया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक केआर पांडे ने बताया कि बुजुर्ग की शिकायत पर मनोज और एक महिला के खिलाफ गाली गलौच, जान से मारने की धमकी देने आदि के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन


उधर जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान का कहना है कि क्षेत्र में जो भी लोग कानून हाथ में लेकर इस तरह की गुंडागर्दी जैसा माहौल फैलाने का प्रयास करेंगे, उनके विरुद्ध सख्त कदम उठाते हुए कानूनी करवाई के साथ साथ सामाजिक बहिष्कार भी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed