फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Contaminated water supply happening in Bhaniyawala

भानियवाला में हो रही दूषित जलापूर्ति

Wed, 24 Aug 2022 12:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Contaminated water supply happening in Bhaniyawala
कान्हरवाला-भानियावाला क्षेत्र में घरों में दूषित जल की आपूर्ति होने से लोगों की परेशानियां बढ़ी हैं। लोगों ने जल संस्थान से स्वच्छ पेयजल आपूर्ति कराने की मांग की। विभाग की ओर से बताया गया कि व्यवस्था में सुधार लाया गया है।
विज्ञापन

नगर पालिका के कान्हरवाला-भानियावाला क्षेत्र में इन दिनों घरों में दूषित जलापूर्ति होने से लोग खासे परेशान है। घरों में आपूर्ति हो रहा पेयजल गंदा है। पानी में मिट्टी और अन्य गंदगी आ रही है। लोगों ने बताया कि गंदा पानी आने से रोजमर्रा के काम बाधित हो रहे हैं। गृहिणियों को खाना बनाने के लिए साफ पानी नहीं मिल पा रहा है। कान्हरवाला के पूर्व ग्राम प्रधान नरेन्द्र नेगी ने बताया कि क्षेत्रीय विधायक और पेयजल विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया जा चुका है। लेकिन समाधान के लिए ठोस प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बरसात के कारण पेयजल लाइनों के माध्यम से मिट्टी आने की आशंका रहती है। संबंधित क्षेत्र के कर्मचारियों को स्वच्छ जलापूर्ति के लिए निर्देशित कर दिया गया है। विनोद असवाल, अवर अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed