फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Construction of Laxmanjhula bridge before Kumbh difficult

महाकुंभ से पूर्व नए लक्ष्मणझूला पुल का निर्माण असंभव

Thu, 30 Jan 2020 12:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Construction of Laxmanjhula bridge before Kumbh difficult
आगामी कुंभ से पूर्व नए लक्ष्मणझूला पुल का निर्माण पूरा हो पाना टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। लोक निर्माण विभाग, नरेंद्रनगर अभी तक पुल की डीपीआर तक तैयार नहीं कर पाया है। हालांकि मुख्यमंत्री ने महाकुंभ से पूर्व पुल को तैयार करने के लिए आला अधिकारियों को निर्देशित किया है। लेकिन विभाग की सुस्त कार्यशैली से तय लक्ष्य पर निर्माण पूरा हो पाना लगभग मुश्किल नजर आ रहा है।
विज्ञापन

लोनिवि के अवर सहायक अभियंता रत्नेश सक्सेना ने बताया कि नए लक्ष्मणझूला पुल का डिजाइन काफी हाईटेक है। इसके तहत नए पुल के दोनों ओर केदारनाथ मंदिर का प्रतिरूप बनाया जाना है। अगर यह साधारण पुल होता तो इसकी इसकी डीपीआर और निर्माण शुरू होने में समय नहीं लगता। अभी तक नए पुल का जियो टेक्नीकल और टोपोलॉजिकल सर्वे के अलावा डिजाइन पूरा हो पाया है। जियो टेक्नीकल में मिट्टी का परीक्षण और टोपोलॉजिकल में एरिया का निरीक्षण होता है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में डीपीआर तैयार करने में कुछ इलेक्ट्रिकल आईटम छूट गए हैं। इसलिए अभी तक नए पुल की डीपीआर तैयार नहीं हो पाई है। सोमवार तक डीपीआर भेजे जाने की पूरी उम्मीद है। उन्होंने बताया कि नए पुल की संभावित लागत करीब 40 करोड़ रुपये है। इसमें पैदल डेकों पर कांच भी लगाया जाना है।
विज्ञापन

यह है मामला
ऋषिकेश। गौरतलब है कि नौ दशक पुराने लक्ष्मणझूला पुल की मियाद खत्म होने पर लोक निर्माण विभाग ने बीते 14 जुलाई को उस पर आवागमन बंद कर दिया था। इससे पूर्व आला अधिकारियों को यहां आवागमन बंद करने को लेकर स्थानीय लोगों का भारी विरोध भी झेलना पड़ा था। इस दौरान लोनिवि और स्थानीय लोगों के बीच बढ़ते विवाद यह मामला मुख्यमंत्री की टेबल तक जा पहुंचा था। इसके बाद लक्ष्मणझूला पुल को तत्काल बंद करने और कुंभ से पूर्व नए लक्ष्मणझूला पुल के निर्माण के लिए विशेष रूप से मुख्यमंत्री ने लोनिवि के आला अधिकारियों को निर्देशित किया था। इस बीच लक्ष्मणझूला पुल के दोनों ओर लोहे का दरवाजा लगाकर उस पर आवाजाही पूर्ण रूप से बंद कर दी गई। मगर स्थानीय लोगों की रोजमर्रा की समस्याओं को देखते पुल पर सीमित संख्या में आवाजाही चालू रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed