फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Construction is not stopping even after complaint

प्रशासन पर शिकायत पर कार्रवाई न करने का लगाया आरोप

Sat, 27 Feb 2021 12:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Construction is not stopping even after complaint
शीशमझाडी के एक आश्रम में पत्रकारो से वार्ता करते आश्रम ट्रस्टी। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। शीशमझाड़ी स्थित पंचवटी कुटीर (ट्रस्ट) ने एक आश्रम पर धोखे से उनकी जमीन खरीदने और उस पर निर्माण करने का आरोप लगाया। उन्होंने पुलिस और प्रशासन पर शिकायत के बाद भी काम न रुकवाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

प्रेसवार्ता के दौरान पंचवटी कुटीर के ट्रस्टी अनिल काला ने कहा कि स्वामी लाला बाबाजी ने 1771 में धन्नालाल से शीशमझाड़ी में दस बीघा जमीन खरीदी थी। 1981 में आश्रम बनाना शुरु किया गया था। 1982 में उन्हें ट्रस्टी बनाया गया था। उन्होंने बताया कि स्वामीजी ने अपने कर्मचारियों और सेवकों को रहने के लिए कुछ जमीन दी थी। लेकिन कुछ सेवकों ने यह जमीन धोखे से दूसरे आश्रम को बेच दी है। आश्रम ने यह जमीन सेवकों को केवल रहने के लिए दी थी। इस जमीन के पूरे कागजात पंचवटी कुटीर ट्रस्ट के पास मौजूद हैं। 1991 में आश्रम प्रबंधन की ओर आश्रम का नक्शा हरिद्वार विकास प्राधिकरण से पास कराया गया है। सेवकों की ओर जो जमीन धोखे से दूसरे आश्रम को बेची गई है, उस आश्रम की ओर से उस पर निर्माण कराया जा रहा है, जबकि वह उनकी (पंचवटी कुटीर) जमीन है। दूसरे आश्रम ने उस जमीन पर किए जा रहे निर्माण को रुकवाने के लिए उन्होंने जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल और स्थानीय पुलिस अधिकारियों को भी शिकायत दर्ज कराई। जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) टिहरी की ओर से संबंधित आश्रम को पांच फरवरी को काम रोकने के लिए कारण बताओ नोटिस दिया गया, लेकिन उसके बाद भी निर्माण कार्य नहीं रुका। वह स्थानीय पुलिस अधिकारियों को शिकायत करने के बाद भी पुलिस भी काम नहीं रुकवा पा रही है। प्रशासन भी संबंधित आश्रम के पक्ष में है। जिला विकास प्राधिकरण सीज करने के लिए कहा रहा है। लेकिन निर्माण सील नहीं करवा पा रहा है। प्रेसवार्ता में महंत सीताराम दास, महंत कौशलेंद्र दास, महंत रामबालक आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed