फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Constitution every citizen should know

प्रत्येक नागरिक को संविधान को जानना चाहिए

Sun, 28 Nov 2021 12:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Constitution every citizen should know
02 डोईवाला महाविद्यालय में संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते पूर्व चुनाव आयुक्त स - फोटो : RISHIKESH
शहीद दुर्गा मल्ल पीजी कॉलेज में राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से संविधान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में संविधान की महत्वता को लेकर विभिन्न जानकारियां दी गई। कहा गया कि प्रत्येक नागरिक को अनिवार्य रूप से संविधान को जानना चाहिए।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता और पूर्व चुनाव आयुक्त सुवर्द्धन शाह ने संविधान की व्यापकता, जीवंतता पर प्रकाश डाला। कहा कि संविधान में सभी के हितों का ध्यान रखा गया है। साथ ही उन्होंने प्रत्येक नागरिक को सजग रहने और राष्ट्र हित के विषयों पर चिंतन करने पर जोर दिया। छात्रा शीतल खोलिया ने संविधान की विशेषताओं की जानकारियां दी। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.डीसी नैनवाल ने कहा कि हमें संविधान का अध्ययन करना चाहिए। प्रजांतत्र को मजबूती के लिए संविधान के अनुरूप आचरण करना चाहिऐ। कार्यक्रम के माध्यम से जिज्ञासु छात्र-छात्राओं ने संविधान से संबधित प्रश्न पूछे। जिनके विशेषज्ञों ने जवाब दिए। कार्यक्रम में डॉ. राखी पंचोला, डॉ.डीएन तिवारी, डॉ.सुषमा गुप्ता, डॉ. आरएस रावत, डॉ. पूनम पांडे, डॉ. पल्लवी मिश्रा, डॉ. वंदना गौर, डॉ. रेखा नौटियाल, डॉ. नूर हसन, डॉ. प्रियंका आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

महाविद्यालय में नए प्रोफेसरों का स्वागत
शहीद दुर्गामल्ल पीज कॉलेज में कालेज स्टाफ क्लब की ओ से आयोजित स्वागत समारोह में नवांगतुक प्रोफेसर का परिचय हुआ। कॉलेज के विभागों को नए प्रोफेसर मिले है। कॉलेज प्राचार्य डॉ.डीसी नैनवाल ने कहा कि नए प्रोफेसर्स के आने के बाद महाविद्यालय के कई सारे लंबित कार्य, चुनौतियों आदि को सफलतापूर्वक हल कर लिया जाएगा। डॉ. सुषमा गुप्ता, डॉ. सतीश पंत, डॉ. सुजाता, डॉ. प्रीत पाल, डॉ. त्रिभुवन खाली,डॉ. आराधना भंडारी, डॉ.किरन जोशी, डॉ. ऊषा नेगी आदि का स्वागत किया गया। स्टॉफ क्लब की सचिव डॉ. राखी पंचोला के संचालन में डॉ पल्लवी मिश्रा ने प्रोफेसर्स परिचय कराया और डॉ.नूर हसन ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में डॉ. रवि रावत, डॉ. नीलू कुमारी, डॉ. अंजलि वर्मा, डॉ. अनिल भट्ट आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed