फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Tehri police arrest rishikesh man with 31 grams of smack worth Rs 9.30 lakh under operation prahar

टिहरी गढ़वाल: ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, 9.30 लाख की स्मैक के साथ ऋषिकेश निवासी युवक गिरफ्तार

Wed, 14 Oct 2026 11:24 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Published by: Renu Saklani Updated Wed, 14 Oct 2026 11:24 AM IST
सार

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 31 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत 9.30 लाख रुपये है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Tehri police arrest rishikesh man with 31 grams of smack worth Rs 9.30 lakh under operation prahar
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

टिहरी गढ़वाल में पुलिस ने 31 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत 9 लाख 30 हजार रुपये है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में नतशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 13 अक्तूबर 2026 को ऑपरेशन प्रहार के तहत बीपुरम चौकी क्षेत्र में खाड़खाला के पास चेकिंग के दौरान एक युवक को पकड़ा गया।

विज्ञापन

गिरफ्तार युवक की पहचान गौतम (26) पुत्र कलीराम, निवासी गली नंबर-5, शांति नगर, भरत मंदिर स्कूल के पास, ऋषिकेश, जिला देहरादून के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 31 ग्राम स्मैक बरामद की।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: 85% अल्पसंख्यक छात्र नहीं, फिर भी दर्जे का लाभ ले रहे संस्थान, मान्यता के लिए नहीं आए आगे

पुलिस ने बरामद स्मैक को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ कोतवाली नई टिहरी में मुकदमा संख्या 40/2026 दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed