फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Congress workers got angry on raising the agitators

Rishikesh News: आंदोलकारियों को उठाने पर भड़के कांग्रेस कार्यकर्ता

Sun, 04 Dec 2022 06:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Congress workers got angry on raising the agitators
राजभवन के बाहर धरने पर बैठे आंदोलकारियों को जबरन उठाने के विरोध में महानगर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने कहा कि निरंकुश प्रदेश सरकार आंदोलन का दमन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। अंकिता को न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

शनिवार को रेलवे रोड स्थित कांग्रेस महानगर कार्यालय के बाहर कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकारी महानगर अध्यक्ष सुधीर राय रावत ने कहा कि भाजपा सरकार के वरिष्ठ मंत्री ने अंकिता मामले में विधानसभा सदन को गुमराह किया। उन्होंने कहा कि स्पष्ट है कि सरकार मामले को रफादफा करना चाहती है। एसआईटी जांच से मामले को हल्का करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि संसदीय कार्य मंत्री के बयान ने एक बार फिर सरकार की मंशा जाहिर की है। अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबाआई जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन

सुधीर राय रावत ने कहा कि युवा न्याय संघर्ष समिति के आंदोलन को 50 दिन और आमरण अनशन को 18 दिन हो गए हैं लेकिन आंदोलन की उपेक्षा के चलते आंदोलकारियों को राजभवन के बाहर बैठने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, कांग्रेस पार्षद दल के नेता मनीष शर्मा, पार्षद भगवान सिंह पंवार, अरविंद जैन, प्रदीप जैन, सावित्री देवी, जयपाल बिट्टू, अशोक शर्मा, राजेंद्र कोठरी, हरी सिंह नेगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed