Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Congress workers burnt the effigy of the minister

Rishikesh News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री का पुतला फूंका

Sat, 22 Feb 2025 01:41 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 22 Feb 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Congress workers burnt the effigy of the minister
कांग्रेस नेताओं ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल पर विधानसभा में उत्तराखंड के निवासियों के लिए अपशब्द का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। इसके विरोध में कार्यकर्ताओं ने देहरादून तिराहे पर प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला फूंका और मुख्यमंत्री से प्रेमचंद अग्रवाल को मंत्री पद से हटाने की मांग की।
विज्ञापन


शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ता देहरादून तिराहे पर एकत्र हुए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला व कांग्रेस पार्षद दल के नेता देवेंद्र कुमार प्रजापति ने कहा कि जिस प्रकार विधानसभा में ऋषिकेश के विधायक व मंत्री अग्रवाल ने उत्तराखंड के नागरिक के लिए अपशब्द का प्रयोग किया है, उससे प्रदेश का हर नागरिक शर्मिंदा है। रमोला ने कहा कि मंत्री अग्रवाल सत्ता के नशे में चूर होकर अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं।
विज्ञापन




कांग्रेस नेता मदन मोहन शर्मा व विवेक तिवारी ने कहा कि भाजपा विधायक सत्ता की हनक में अपनी वाणी पर संयम भी खो चुके हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि वह सीएम से मांग करते हैं कि मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को तत्काल मंत्री पद से हटाया जाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला फूंका। पुतला दहन करने वालों में शैलेंद्र बिष्ट, ललित मोहन मिश्रा, अरविंद जैन, प्रदीप जैन, सरोजिनी थपलियाल, मधु जोषी, उमा ओबेरॉय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed