फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Congress took out flag trip on Foundation Day

स्थापना दिवस पर कांग्रेसियों ने ली अुनशासन की शपथ

Mon, 28 Dec 2020 11:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
Congress took out flag trip on Foundation Day
मुनिकीरेती ढालवाला में तिरंगा पद यात्रा करते कांग्रेसी। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण के नेतृत्व में कांग्रेस जनसहायता कार्यालय में कांग्रेस का 136 वां का स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान झण्डा यात्रा निकाली गई। इस अवसर सजवाण ने कहा कि कांग्रेस वह संगठन है जिसके नेताओं ने सैकड़ों वर्षों से अंग्रेजों का राज का ख़ात्मा करवाया और अंग्रेजों के मुखबिरों वाली पार्टी अपने आप को देश भक्त बता रही है जो बेहद शर्मनाक है। कहा कि हम सभी कांग्रेस जनों को देश के लोगों के साथ मिलकर ऐसे लोगों को सत्ता से बाहर करना है। ताकरि देश का आमजन किसान और सीमायें बचाई जा सके। इस अवसर पर बरफ सिंह पोखरियाल, भगवती सेमवाल, सुंदरमणि रणाकोटी, मनोज गुसाई, बचन सिंह जेठुड़ी, संदीप, दीपा चमोली, अल्का क्षेत्री, रमा चौहान, धर्मेन्द्र गुलियाल, सुरेश, भगवती पुरोहित, आनंद रावत, शीशपाल, आदि थे।
विज्ञापन

स्थापना दिवस पर कांग्रेसियों ने ली अुनशासन की शपथ
ऋषिकेश। कांग्रेस पार्टी के 136 वें स्थापना दिवस पर चंद्रेश्वरनगर झंडा चौक पर झंडारोहण किया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को अनुशासन की शपथ ली। एआईसीसी के सदस्य जयेंद्र रमोला ने सेवादल के कार्यकर्ताओं को शपथ दिलवाई। सेवादल के नगर अध्यक्ष रामकुमार की ओर से जयेंद्र रमोला, महानगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत, प्रेमप्रकाश गौड़ को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नंद किशोर जाटव, रुकम पोखरियाल, राजेश शाह, राजू गुप्ता, शीला देवी, गीता सोंढी, हरेराम राजभर, ओम प्रकाश वर्मा, मुकेश, ज्ञानेश्वर मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

ऋषिकेश। नगर कांग्रेस मुनिकीरेती ढालवाला के तत्वधान में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 136वें स्थापना दिवस के अवसर पर तिरंगा पद यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। यह यात्रा श्रीदेव सुमन पार्क ढालवाला से शुरू हुई जो भजनगढ़ में समापन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से कुष्ट कालोनी में गर्म वस्त्र वितरित किए गए। इस अवसर पर हिमांशु बिजल्वाण, महावीर खरोला, दिनेश व्यास, विनोद बिजल्वाण, विनोद सकलानी, संतोष पैन्यूली, दिनेश भट्ट,अक्षत भट्ट, आदेश तोमर, विपिन रावत, कुलदीप उनियाल, अनिल रावत दीपक खत्री आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed