फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Congress service party's Indira Tiranga Yatra begins

ऋषिकेश से कांग्रेस सेवा दल कि इंदिरा तिरंगा यात्रा का हुआ शुभारंभ

Sun, 25 Oct 2020 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Congress service party's Indira Tiranga Yatra begins
कांग्रेस भवन में राष्ट्रध्वज को सलामी देते कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। कांग्रेस सेवा दल की ओर से इंदिरा तिरंगा यात्रा का शुभारंभ ऋषिकेश कांग्रेस कार्यालय से किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व में देश में हुए विकास और एतिहासिक कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस सेवा दल की ओर से इंदिरा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। ऋषिकेश से शुरू हुई इंदिरा तिरंगा यात्रा एक सप्ताह तक समूचे गढ़वाल मंडल की यात्रा करेगी। इससे पूर्व कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया। शनिवार को सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता राजेश रस्तोगी के नेतृत्व में इंदिरा तिरंगा यात्रा की शुरूआत ऋषिकेश महानगर कांग्रेस कार्यालय से की गई। इससे पूर्व कांग्रेस भवन में ध्वज वंदन कर तिरंगे को सलामी दी गई। कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी ने बताया कि इंदिरा यात्रा का मुख्य उद्देश्य आयरन लेडी के नाम से दुनिया में पहचान रखने वाली पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की ख्याति और उनके एतिहासिक कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि तिरंगा यात्रा एक सप्ताह तक संपूर्ण गढ़वाल मंडल में भ्रमण कर 31 अक्तूबर को कोटद्वार में समापन होगा। पहुंचेगी। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा और पूर्व नगर अध्यक्ष विमला रावत, शोभा शर्मा कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष रामकुमार भरतरिया, नगर निगम पार्षद शकुंतला शर्मा, शोभा भट्ट, सरोजनी थपलियाल ,राजू गुप्ता, योगेश शर्मा, नंदकिशोर जाटव, सहदेव सिंह राठौड़, वेद प्रकाश शर्मा, चंदन सिंह पवार, आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed