{"_id":"61f04118c05a866629533400","slug":"congress-leaders-revolt-over-the-party-s-decision-rishikesh-news-drn402565254","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टशी के फैसले के खिलाफ कांग्रेस नेताओं की बड़ी बगावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टशी के फैसले के खिलाफ कांग्रेस नेताओं की बड़ी बगावत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला को ऋषिकेश विधानसभा से कांग्रेस का टिकट मिलने के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण और प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने बगावत कर दी है। श्यामपुर स्थित राणा फार्म में करीब दो घंटे तक चले मंथन के बाद दोनों नेताओं के समर्थकों ने पार्टी हाईकमान से शूरवीर और राजपाल में से किसी एक को टिकट देने की मांग की है। वहीं मांग पूरी न होने पर सामूहिक रूप से इस्तीफा देने और दोनों में से किसी एक को निर्दलीय प्रत्याशी के तौर चुनाव में उतरने की चेतावनी दी है। दोनों नेता अपने करीब 600 समर्थकों के साथ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह से मिलने के लिए देहरादून रवाना हो गए हैं।
सोमवार को कांग्रेस ने ऋषिकेश विधानसभा समेत 11 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा की थी। ऋषिकेश विधानसभा में यूथ कोटे से जयेंद्र रमोला को टिकट दिया गया है। जयेंद्र रमोला के नाम की घोषणा के बाद से पार्टी में भूचाल मच गया। रातभर सोशल मीडिया पर टिकट के मजबूत दावेदार पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण और प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला के समर्थकों के विरोध की चिंगारी भड़कती रही है। इसके बाद शूरवीर और राजपाल ने अपने समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मंगलवार दोपहर तीन बजे श्यामपुर स्थित राणा फार्म पहुंचने की अपील की। सुबह से राणा फार्म में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। करीब तीन बजे जब दोनों नेता बैठक स्थल में पहुंचें तो यहां करीब 600 कार्यकर्ता मौजूद थे। शूरवीर सिंह सजवाण और राजपाल खरोला ने एक सुर में कहा वे दोनों टिकट के मजबूत दावेदार थे। क्षेत्र के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अपेक्षा दोनों से जुड़ी थी। दोनों को ही चुनाव लड़ने का अनुभव भी था। इसके बावजूद हाईकमान ने नेताओं, कार्यकर्ताओं से बिना सलाह मशविरा किए और जनभावनाओं के विपरीत एक अयोग्य व्यक्ति को पार्टी प्रत्याशी घोषित कर दिया। दोनों नेताओं ने पार्टी प्रत्याशी के जनाधार पर भी सवाल उठाए। करीब दो घंटे तक चली बैठक के बाद नेताओं और समर्थकों ने पार्टी के फैसले के विरोध का निर्णय लिया। समर्थकों ने हाईकमान से शूरवीर सिंह सजवाण और राजपाल खरोला में से किसी एक को ऋषिकेश विधानसभा प्रत्याशी घोषित करने की मांग की। वहीं मांग पूरी न होने पर सामूहिक तौर पर कांग्रेस से इस्तीफा देने की चेतावनी दी है। शूरवीर सिंह सजवाण और राजपाल खरोला ने कहा कि प्रदेश के नेताओं और कार्यकर्ताओं के समक्ष वे कार्यकर्ताओें की मांग रखेंगे। दोनों नेताओें की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक टिकट बदलो के नारे लगाते हुए प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के समक्ष विरोध जाहिर करने के लिए देहरादून के लिए निकल गए हैं। प्रदेश के शीर्ष नेताओं को मिलने के बाद दोनों नेता और उनके समर्थक आगे की रणनीति तैयार करेंगे।
शूरवीर की पोस्ट से शुरू हुई थी सुगबुगाहट
शूरवीर सिंह सजवाण ने सोमवार रात को फेसबुक पोस्ट से बगावत का इशारा कर दिया था। शूरवीर सजवाण ने पोस्ट में लिखा था कि कुछ लोगों ने उनकी राजनीतिक हत्या करने का प्रयास किया है। उन्होंने लिखा कि वह मंगलवार को सुबह 11 बजे से रात 11 बजे तक ऋषिकेश और डोईवाला में अपने समर्थकों से जनसंपर्क करेंगे। इसके बाद समर्थकों की भावनाओं के अनुरूप निर्णय लेंगे। इस पोस्ट से उनके निर्दलीय चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही थी। कई समर्थक पोस्ट पर टिप्पणी कर उनसे निर्दलीय चुनाव लड़ने का आग्रह रहे थे, लेकिन मंगलवार सुबह अचानक श्यामपुर स्थित वेडिंग प्वाइंट में कार्यकर्ताओं और समर्थकों को बुलाने की योजना तैयार की गई।
विज्ञापन
ये थे बैठक में मौजूद
पूर्व पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मधु सेमवाल, महिला महानगर अध्यक्ष सरोज देवराड़ी, श्यामपुर ब्लाक अध्यक्ष देवेंद्र रावत, रायवाला ब्लाक अध्यक्ष बर्फ सिंह पोखरियाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ललित मोहन मिश्र, भगवान सिंह, पार्षद राकेश मियां, नेता प्रतिपक्ष निगम मनीष शर्मा, वेद्र प्रकाश शर्मा और महिपाल सिंह आदि उपस्थित थे।