फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Congress leader Jayendra Ramola has accused the Finance

Rishikesh News: मंत्री के परिवार पर भवन कर जमा न करने का लगाया आरोप

Mon, 03 Jul 2023 12:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Congress leader Jayendra Ramola has accused the Finance
विज्ञापन




कांग्रेस नेता बोले- सरकार को हो रहा राजस्व का नुकसान, उचित कार्रवाई हो

कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने वित्त मंत्री के परिवार पर नगर निगम का वर्षाें का भवन कर जमा न करने का आरोप लगाया है। कहा कि कैबिनेट मंत्री का परिवार ही सरकार को राजस्व का नुकसान पहुंचा रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार से ऐसे मंत्री के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की।

रविवार को वेडिंग प्वांइट में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने आरोप लगाया कि वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल जिस विभाग के मंत्री हैं, उसी विभाग का वर्षों से उनके परिवार पर बकाया है। जहां एक ओर लोगों को बिल लाओ, इनाम पाओ के तहत इनाम देने का प्रचार करते हैं, वहीं दूसरी ओर वह स्वयं कई वर्षाें से जिस घर में रह रहे हैं, जोकि उनकी पत्नी के नाम पर है। इसका वर्ष 2019 तक का बकाया भवन कर 32 हजार पांच सौ पांच रुपये जमा ही नहीं करवाया गया है।
विज्ञापन




कहा कि नगर निगम ने 2019 में नगर निगम ने भवन व दुकान स्वामियों को हाउसिंग और व्यावसायिक स्वकर प्रणाली के तहत बुकलेट भरने को दी थी। इसमें संपत्ति का विवरण मय निर्माण के साथ दिया जाना था, लेकिन यह भी नहीं दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भरत विहार खसरा वर्षों से विवादित है। आरोप लगाया कि नियमों को ताक पर रखकर नगर निगम ने इनके पुत्र की एक संपत्ति को नगर निगम में अंकित करने का कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर पर प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, विजयपाल रावत, दीपक जाटव, गोकुल रमोला, देवेंद्र प्रजापति, राधा रमोला, शकुंतला शर्मा, विजयलक्ष्मी शर्मा, मधु मिश्रा, अरविंद जैन, प्रदीप जैन, गौरव यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed