फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Congress furious over imposition of ASPA on UPNL workers

Rishikesh News: उपनलकर्मियों पर एस्पा लगाने पर भड़की कांग्रेस, सरकार का जलाया पुतला

Fri, 21 Nov 2025 08:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 08:17 PM IST
विज्ञापन
Congress furious over imposition of ASPA on UPNL workers
रेलवे रोड पर उत्तराखंड सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता: पार्टी
- फैसला नहीं बदलने पर आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी
विज्ञापन

ऋषिकेश। उपनलकर्मियों पर एस्पा लगाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला जलाया। इस दौरान कहा गया कि अगर सरकार अपने इस फैसले पर अड़ी रहेगी तो भविष्य में कांग्रेस और आक्रामक रवैया अपनाएगी। शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ता महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह व पूर्व पीसीसी सदस्य जयेंद्र रमोल के नेतृत्व में रेलवे रोड स्थित पार्टी कार्यालय के समक्ष एकत्रित हुए। राकेश सिंह ने कहा कि देश व राज्य में जब से भाजपा की सरकार आई है तब से हर आंदोलन को बलपूर्वक, कानून का भय दिखाकर व सरकारी एजेंसियों के माध्यम से कुचलने का प्रयास किया गया है। चाहे वह बेरोजगार छात्र-छात्राओं के आंदोलन को कुचलना हो या एमएसपी की मांग के लिए किसानों के आंदोलन को। यहां तक की ओलंपिक मेडल जीतने वालीं पहलवान बेटियों ने भी जब फेडरेशन के खिलाफ अपनी आवाज उठाई तो उनके आंदोलन को भी बलपूर्वक कुचला गया। उत्तराखंड में उपनल कर्मचारियों पर एस्मा एक्ट के तहत कार्रवाई करने की तैयारी इस बात का सबूत है कि सरकार किसी भी आंदोलन की वजह और समस्या का निराकरण करने की बजाय उसको बलपूर्वक खत्म करने पर आमादी है। विरोध-प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेसी मदन मोहन शर्मा, प्रदीप जैन, बीएस. पायल, चंदन सिंह पवार, ललित मोहन मिश्रा, राजेंद्र कोठारी, पार्षद देवेंद्र प्रजापति, सरोजिनी थपलियाल, भगवान सिंह पवार, मधु जोशी, बृजभूषण बहुगुणा, अशोक शर्मा, ऋषि सिंघल, राजेश शर्मा, गौरव राणा, भूपेंद्र राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed